W,W,W,W.... काउंटी में कुलदीप यादव का जलवा, खुद अकेले निकाल डाले 10 विकेट
Published - 11 Sep 2026, 10:47 AM | Updated - 11 Sep 2026, 11:22 AM
Table of Contents
टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी फिरकी गेंदबाजी से बवाल काट दिया है। काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न वन में यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा बिखेरा और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया। इस दौरान कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अकेले ही 10 विकेट अपने नाम दर्ज कर लिए, जिसके बाद से ही उनकी काफी वाहवाही हो रही है।
Kuldeep Yadav ने काउंटी में बिखेरा जलवा

8 सितंबर से लीड्स में काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न वन का 57वां मुकाबला खेला गया, जिसमें यॉर्कशायर का सामना एक्सेस टीम से हुआ। इस मैच में भारतीय अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने घातक गेंदबाजी कर इंग्लैंड की जमीन पर एक बार फिर अपना दमखम साबित किया। अपनी फिरकी गेंदबाजी से उन्होंने अकेले 10 विकेट चटक दिए। इसी के साथ वह अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का पहला 10 विकेट हॉल पूरा करने में कामयाब रहे। कुलदीप यादव की इस गेंदबाजी की बदौलत यॉर्कशायर टीम पारी और 106 रनों से जीत हासिल कर सकी।
Career best first-class figures for this man today.
— Yorkshire CCC (@YorkshireCCC) September 10, 2026
10-120. How good is Kuldeep Yadav? ⬇️ pic.twitter.com/v05x1z6kDN
वैभव-अभिषेक ओपनिंग, संजू नंबर-3... AFG के खिलाफ पहले T20 के लिए कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-XI
एसेक्स के लिए बने काल
एक्सेस की पहली पारी में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू दिखाते हुए अपने स्पेल 23 ओवरों में चार विकेट झटकी। इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाजी पुल वाल्टर, कप्तान टॉम वेस्टले, चार्ली एलिसन और मिचेल कीलीन का विकेट अपने नाम किए। वह अपनी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाजी रहे। इसके बाद एक्सेस की दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने 16 ओवरों में 50 रन लुटाकर छह विकेट चटकाई। इस तरह वह एक मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे।
यॉर्कशायर के हाथ लगी बड़ी जीत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई यॉर्कशायर ने पहली में ऑलआउट होकर 390 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। जवाब में एसेक्स की पहली पारी 171 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद उन्हें फॉलो ऑन मिला। हालांकि, टॉम वेस्टले की अगुवाई वाली टीम इस फॉलो ऑन को बचाने में नाकाम रहे। कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के सामने एसेक्स का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। पॉल वाल्टर 48 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
AFG सीरीज से पहले इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा टीम इंडिया का साथ
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर