केविन पीटरसन ने उठाया बड़ा कदम, इस देश का मेंटोर पद किया स्वीकार

Published - 08 Sep 2026, 10:19 AM | Updated - 08 Sep 2026, 10:59 AM

Kevin Pietersen

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है. अपनी विस्फोटक और बेबाक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है. लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखरने वाला यह खिलाड़ी अब एक नए रोल में नजर आने वाला है. उन्होंने एक बड़ी क्रिकेट टीम के लिए मेंटर के तौर पर काम करने की ज़िम्मेदारी ली है.

Kevin Pietersen ने उठाया बड़ा कदम

 Kevin Pietersen

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टीम के लिए ODI और T20 इंटरनेशनल फ़ॉर्मेट में स्पेशलिस्ट मेंटर की भूमिका के लिए पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन को नियुक्त किया है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक उन्हें इस भूमिका में देखा जा सकता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के जरिए वह अपने कार्यकाल का आगाज करेंगे. फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेले जाने वाली सीरीज के लिए केविन पीटरसन टीम से जुड़ेंगे.

शेफाली वर्मा से पाकिस्तानी कप्तान को उलझना पड़ा भारी, अब मिल गई ये बड़ी सजा

इन दिग्गजों के साथ आएंगे काम करते नजर

इंग्लैंड टीम में रहकर ब्रेंडन मैकुलम के कोचिंग सेटअप में केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) कई दिग्गजों के साथ काम करते नजर आएंगे. मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउथी, सारा टेलर और जीतन पटेल के साथ मिलकर इंग्लैंड टीम को बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. हालांकि, उनका मकसद अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इंग्लैंड टीम को चैंपियन बनाने का होगा. बता दें कि केविन पीटरसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं.

इंग्लैंड के साथ जुड़ने से खुश हुए Kevin Pietersen

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने इंग्लैंड टीम का मेंटर नियुक्त होने पर खुशी जताई और कहा कि,

"दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीतने के इस सफर में इस टीम की मदद करने के लिए मुझे कहा जाना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. 2014 के बाद पहली बार फिर से इंग्लैंड की जर्सी पहनना मेरे लिए एक गहरा सम्मान और बेहद खास पल है."

"हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी एक बेहतरीन व्हाइट-बॉल टीम है, और मैं इन खिलाड़ियों के साथ मिलकर उनकी पूरी क्षमता को निखारने के लिए अथक परिश्रम करने को लेकर उत्साहित हूं. अगले 12 महीनों तक ब्रेंडन मैकुलम की टीम का हिस्सा बनना एक शानदार मौका है, और मैं जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं.”

ईशान किशन को 270 रन की ऐतिहासिक पारी भी नहीं दिला पाएगी टीम इंडिया में जगह? जानें क्यों होगा ऐसा

Tagged:

England Cricket Team kevin pietersen
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com