ईशान किशन को 270 रन की ऐतिहासिक पारी भी नहीं दिला पाएगी टीम इंडिया में जगह? जानें क्यों होगा ऐसा

Published - 08 Sep 2026, 09:33 AM | Updated - 08 Sep 2026, 10:11 AM

Ishan Kishan 1

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपने बल्ले से गदर मचा दिया। ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान ने साउथ जोन के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ी और अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा बेस्ट स्कोर बनाया।

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पहले दिन शतक पूरा किया और फिर दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ा और 250 का आंकड़ा भी पार करने में सफल रहे। उन्होंने 334 गेंदों में 270 रनों की पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

दोहरे शतक के कारण Ishan Kishan की टेस्ट टीम में वापसी की चर्चा हुई तेज

Ishan Kishan 2

ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए पिछले 8-9 महीने काफी शानदार गुजरे हैं। 2023 के बाद से उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था और वे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी निकाल दिए गए थे लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया। इसी वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में चुना गया और साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड सीरीज में भी मौका मिला। उन्होंने भी मौकों को भुनाया और भरोसे को सही साबित किया।

इसी वजह से ईशान किशन (Ishan Kishan) को अफगानिस्तान के खिलाफ जुलाई में खेली गई सीरीज के माध्यम से वनडे टीम में भी मौका मिल गया। वे इंग्लैंड दौरे पर भी ODI टीम का हिस्सा थे। अब उन्होंने रेड बॉल से खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक स्कोर बनाकर सनसनी मचा दी। इसी वजह से भारत की टेस्ट टीम में उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

भारत की टेस्ट टीम में ईशान की वापसी है मुश्किल, पंत और जुरेल की दावेदारी मजबूत

ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए फिर से टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहनने का मौका अभी मुश्किल लग रहा है। इसकी बड़ी वजह ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल हैं। पंत रेगुलर विकेटकीपर हैं और बल्ले से टेस्ट में उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से उनकी जगह पर सवाल नहीं हैं।

श्रीलंका दौरे से पहले जुरेल पर सवालिया निशान था, क्योंकि स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में वे ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक बनाकर आलोचकों को जवाब दिया।

इसी वजह से फिलहाल ईशान किशन के लिए टेस्ट में जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है। उन्हें रणजी ट्रॉफी में भी दमदार प्रदर्शन करना होगा, तभी शायद उनके लिए वापसी के दरवाजे खुल सकते हैं।

भारत के लिए ईशान ने खेले हैं सिर्फ 2 टेस्ट

ईशान किशन ने 2023 में वेस्टइंडीज के दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने दोनों मैचों में हिस्सा लिया लेकिन फिर बाद में उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला। ईशान ने तीन पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 78 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: चयनकर्ता को पद छोड़ने के बाद मिस्बाह-उल-हक़ का PCB पर फूटा गुस्सा, बोर्ड को लगाई जमकर लताड़

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Duleep Trophy 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com