शेफाली वर्मा से पाकिस्तानी कप्तान को उलझना पड़ा भारी, अब मिल गई ये बड़ी सजा
Published - 08 Sep 2026, 09:43 AM | Updated - 08 Sep 2026, 10:19 AM
Table of Contents
Shafali Verma: महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. दुबई के मैदान पर हुए इस मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेटों से शानदार जीत हासिल की. लेकिन इस मैच के दौरान पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ऐसी हरकत कर बैठीं, जो आईसीसी को बिल्कुल रास नहीं आई. ऐसे में अब बोर्ड ने इसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें भारी सजा सुनाई है.
Shafali Verma से पाकिस्तानी कप्तान को उलझना पड़ा भारी

5 सितंबर को एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शैफ़ाली वर्मा (Shafali Verma) को आउट करने के बाद अपमानजनक इशारा किया, जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यानी ICC को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.
इसलिए अब बोर्ड ने उन्हें इस हरकत की लिए बड़ी सजा दी है. वैश्विक क्रिकेट संस्था ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि ICC आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए फतिमा सना (Fatima Sana) को उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ेगा.
इस वजह से झेलना पड़ा जुर्माना
फातिमा सना (Fatima Sana) को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो एसी भाषा, एक्शन या हाव-भाव के प्रयोग से संबंधित है, जो अपमानजनक हो या आउट होने पर बल्लेबाज में आक्रमक प्रतिक्रिया भड़का सकती है. जुर्माने के अलावा फ़ातिमा सना के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. 24 महीनें के समय में यह उनका दूसरा उल्लंघन है, जिसकी वजह से उनके डिमेरिट पॉइंट्स बढ़कर 2 हो गए हैं. 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्हें डिमेरिट पॉइंट मिला था.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, हुआ ये था कि मुकाबले में जब भारतीय टीम पाकिस्तान द्वारा दिए गए टारगेट को चेज करने के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ज्यादा देर तक क्रिज पर नहीं टिक सकी. पहली गेंद पर छक्का लगाकर पारी का आगाज करने वाली ये बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गईं. भारत की पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फातिमा सना (Fatima Sana) ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को सेंड ऑफ का इशारा करती नजर आईं.
चयनकर्ता को पद छोड़ने के बाद मिस्बाह-उल-हक़ का PCB पर फूटा गुस्सा, बोर्ड को लगाई जमकर लताड़
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर