Josh Hazlewood ने चुने बेस्ट यॉर्कर-बाउंसर गेंदबाज! बुमराह-मलिंगा-स्टार्क गायब, इन 2 बॉलर का लिया नाम

Published - 21 Apr 2026, 02:06 PM | Updated - 21 Apr 2026, 03:18 PM

Josh Hazlewood

Josh Hazlewood: दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अपनी चरम सीमा पर है. हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और RCB के प्रमुख गेंदबाज Josh Hazlewood ने T20 क्रिकेट के फास्ट बॉलर चुने हैं.

उन्होंने बेस्ट यॉर्कर-बाउंसर गेंदबाजों के नाम भी लिए हैं. साथ ही बताया है कौन से बॉलर किस गेंद से विकेट लेने में माहिर है. लेकिन फैंस उनकी इस बात से काफी हैरान है कि उनके बेस्ट यॉर्कर और बाउंसर बॉल की लिस्ट में बुमराह, मलिंगा और स्टार्क जैसे बॉलर का नाम गायब है.

भुवी को बताया यॉर्कर किंग, तो रबाडा को चुना बाउंसर राजा

वहीं, RCB के तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड (Josh Hazlewood) ने हाल ही में एक मज़ेदार बातचीत के दौरान टी20 क्रिकेट के बेस्ट तेज बॉलर्स का चयन करने के लिए कहा गया.

खास बात यह है कि जोश हेज़लवुड ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे बेहतरीन 'डेथ ओवर्स' का गेंदबाज़ चुना. वहीं, विकेटों की संख्या का हवाला देते हुए उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद के साथ सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ बताया.

दिलस्प बात यह है कि यॉर्कर-बाउंसर के महारथी, मलिंगा, स्टार्क और बुमराह को जोश हेजलुवड ने इस गेंद के लिए नहीं चुना है. उन्होंने बुमराह की जगह यॉर्कर किंग भुवनेश्वर कुमार को बताया, और बाउंसर के लिए रबाडा का चयन किया है.

RR Playing XI: हेटमेयर OUT शानाका IN! लखनऊ के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-XI कुछ ऐसी

जोश हेज़लवुड के 'परफेक्ट' T20 तेज़ गेंदबाज़ की पूरी लिस्ट

  • Aura - बुमराह
  • Speed ​​- मयंक/त्यागी
  • Length Control - कमिंस/रबाडा
  • Variations - बुमराह
  • Yorker - भुवनेश्वर
  • Bouncer - रबाडा
  • Death Over Mastery - बुमराह
  • Powerplay - भुवनेश्वर
  • Wicket लेने की क्षमता - स्टार्क
  • Match Awareness - हेज़लवुड

Josh Hazlewood एक बेहतरीन तेज गेंदबाज

Josh Hazlewood

दरअसल, जोश हेजलवुड T20 क्रिकेट की गिनती दुनिया के सटीक तेज़ गेंदबाज़ों में में होती है. वह अपनी लाइन और लेंथ पर ज़बरदस्त कंट्रोल के लिए पहचाने जाते हैं. वह अपने लंबे कद की वजह से विकेट लेने में माहिर हैं.

RCB के इस स्टार खिलाड़ी Josh Hazlewood ने 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2021 आईसीसी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई थी.

RCB के भरोसेमंद खिलाड़ी Josh Hazlewood

वहीं, आईपीएल में भी वह अपनी निरंतरता से खास पहचान बना चुके हैं. जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood ) को RCB ने आईपीएल 2025 में 12.50 करोड़ में रिटेन किया था. पिछले सीजन उन्होंने 17.55 की एवरेज और 8.77 की इकॉनोमी से 22 विकेट चटकाए थे. यह कारनामा उन्होंने सिर्फ 12 मैचों में किया था.

जिस वजह से वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में वह RCB के लिए खेल रहे हैं. अब तक जोश हेजलवुड ने 3 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं.

IPL 2026 के बीच आई बुरी खबर, ऋषभ पंत हुए बाहर, अब नहीं खेलेंगे मुकाबला

Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com