IPL 2026 के बीच आई बुरी खबर, ऋषभ पंत हुए बाहर, अब नहीं खेलेंगे मुकाबला

Published - 21 Apr 2026, 12:34 PM | Updated - 21 Apr 2026, 12:53 PM

Rishabh Pant

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ही ऋषभ पंत के लिए बेहद बुरी खबर सामने आई है। इस समय आईपीएल में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाल रहे हैं, लेकिन उनके अंडर टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पंत की कप्तानी में एलएसजी ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो मैच जीते हैं तो 4 मैच में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि, पंत (Rishabh Pant) जहां टीम के प्रदर्शन को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे थे तो दूसरी तरफ उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Rishabh Pant हुए बाहर!

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैच की वनडे सीरीज में आराम मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि बड़े मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को पूरी तरह से फिट, तरोताजा रखना चाहती है और यही कारण है कि उनको अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और वनडे सीरीज से बाहर किया जा सकता है।

कौन लेगा पंत की जगह?

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आराम दिया जाता है तो फिर उनके स्थान पर ईशान किशन या नारायण जगदीसन को मौका मिल सकता है, जो कि विकेट के पीछे दस्तानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि, ईशान किशन का घरेलू सीजन काफी कमाल का रहा था और एक मोर्चे पर उन्होंने रन बनाए थे।

यही कारण है कि चयनकर्ता ईशान किशन को लगभग तीन साल बाद टेस्ट में दोबारा मौका दे सकते हैं। वहीं, नारायण जगदीसन भी विकेटकीपर की दौड़ में आगे हैं। जगदीसन तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और उनके शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी मौका दिया था, लेकिन उनको अंतिम एकादश में खेलने का चांस नहीं दिया गया।

कौन हैं Danish Malewar? जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से किया IPL डेब्यू! लेकिन पहले मैच में ही हुए फ्लॉप साबित

क्यों मिल रहा है पंत को आराम?

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया की टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी और उप कप्तान हैं। ऐसे में बीसीसीआई उनको फिट रखने के लिए टेस्ट और वनडे सीरीज में आराम दे सकती है।

बता दें कि, टीम इंडिया को अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां पर दो टेस्ट मैच और फिर अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड रवाना होगा, जहां पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी।

यह श्रृंखला भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और यही कारण है कि बीसीसीआई भी बड़े मैचों के लिए अपने स्टार खिलाड़ी को पूरी तरह से फिट रखना चाहता है। बता दें कि, पंत (Rishabh Pant) ने भारत के लिए 49 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 42.91 की दमदार औसत से 3476 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।

IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट मैच में गिल-पंत को आराम! अब ये 2 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी-उपकप्तानी

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com