कौन हैं Danish Malewar? जिन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से किया IPL डेब्यू! लेकिन पहले मैच में ही हुए फ्लॉप साबित

Published - 21 Apr 2026, 11:51 AM | Updated - 21 Apr 2026, 12:01 PM

Danish Malewar

Danish Malewar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 30वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने 22 साल के युवा सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार को पदार्पण का अवसर दिया था, लेकिन अपने आईपीएल करियर के पहले मैच में वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।

मालेवार टीम मैनेजमेंट ने रियान रिकल्टन के स्थान पर मौका दिया था, लेकिन चार गेंदों में दो रन बनाकर मालेवार कगिसो रबाडा की गेंद पर पगबाधा (LBW) होकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, केवल एक मैच से दानिश मालेवार (Danish Malewar) की काबिलियत का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है, क्योंकि इस खिलाड़ी के प्रथम श्रेणी आंकड़े आपको भी चकित कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं 22 साल के दानिश मालेवार?

कौन हैं Danish Malewar?

दानिश मालेवार (Danish Malewar) का जन्म 8 अक्टूबर 2003 को नागपुर, विदर्भ में हुआ था। वह 7 साल की उम्र से क्रिकेट कोचिंग ले रहे हैं और अपनी प्रतिभा से घरेलू सर्किट में जमकर रन बना रहे हैं। दानिश ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रनों की वर्षा करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वह विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने अगस्त 2025 में सेंट्रल जोन के लिए दुलीप ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शानदार दोहरा शतक ठोक, खूब वाह-वाही लूटी थी।

साथ ही अपने पहले रणजी ट्रॉफी (2024-25) सीजन में उन्होंने 52.20 की शानदार औसत से 783 रन बनाए थे, जबकि इसी वर्ष रणजी ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने शानदार सैकड़ा जड़ा था, जिसकी बदौलत विदर्भ खिताब जीतने में सफल रहा था। बता दें कि, इस सीजन करुण नायर के साथ दानिश मालेवार (Danish Malewar) का बल्ला भी विपक्षी गेंदबाजों पर जमकर बरसा था।

सचिन-केएल को मानते हैं आदर्श

दानिश मालेवार की पहचान एक अनुशासित और तकनीक के धनी बल्लेबाज के रूप में है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और केएल राहुल को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी तरह की भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।

लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू मैच में वह दबाव नहीं झेल सके और गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले ही मैच में कगिसो रबाडा की एक तेज इनस्विंगर गेंद पर चकमा खा गए। गेंद इतनी तेजी से अंदर आई कि दानिश को बल्ला लाने का समय ही नहीं मिला और जब तक वह बैट लेकर आते, तब तक गेंद उनके पैड पर जा लगी थी। वह पहले मैच में मात्र दो रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

खराब प्रदर्शन से नाराज Nita Ambani, इन 4 बड़े खिलाड़ियों को करेंगी रिलीज! यही मुंबई इंडियंस की खराब दुर्दशा के कारण

दानिश के आंकड़े कर देंगे हैरान

मुंबई इंडियंस ने दानिश मालेवार (Danish Malewar) को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में मात्र 30 लाख रुपये के बेस प्राइज में खरीदा था, जो कि एमआई फ्रेंचाइजी के लिए काफी फायदे का सौदा है। दरअसल, दानिश को भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है और इसकी गवाही खुद उनको शानदार आंकड़े दे रहे हैं।

उन्होंने अब तक 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 26 पारियों में उन्होंने 49.42 की शानदार औसत से 1285 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। बता दें कि, लाल गेंद के खेल में दानिश (Danish Malewar) दोहरा शतक भी ठोक चुके हैं। जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 203 रन है, जो कि 28-31 अगस्त 2025 को नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ आया था।

कौन हैं कृष भगत? दादा BJP और चाचा AAP सरकार में मंत्री, जानें MI के नए तेज गेंदबाज की दिलचस्प कहानी

Tagged:

Mumbai Indians IPL 2026 Danish Malewar IPL debut Player
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com