IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट मैच में गिल-पंत को आराम! अब ये 2 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी-उपकप्तानी

Published - 21 Apr 2026, 12:05 PM | Updated - 21 Apr 2026, 12:11 PM

IND vs AFG

IND vs AFG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के कुछ ही दिनों बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होगी, जो कि 10 जून तक खेला जाएगा। इस एकमात्र मैच (IND vs AFG) की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया दो नए कप्तान और उप कप्तान के अंडर मैदान पर उतर सकती है, जबकि नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान ऋषभ पंत को आराम दिया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि गिल-पंत की गैरमौजूदगी में चयन समिति किन दो खिलाड़ियों पर दांव लगाती है।

IND vs AFG: गिल-पंत को आराम!

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल इस समय आईपीएल 2026 खेलने में व्यस्त हैं। गिल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं और इस सीजन वह टीम को लीड भी कर रहे हैं। ऐसे में उनका लीग चरण में सभी 14 मैच खेलना तय है और अगर गुजरात प्लेऑफ से आगे का सफर तय करती है तो उसमें भी गिल अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

ऐसे में उनके वर्क लोड को मैनेज करने के लिए चयन समिति गिल को आराम दे सकते हैं। वहीं, उप कप्तान के मुख्य दावेदार ऋषभ पंत को भी अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला (IND vs AFG) में आराम दिया जा सकता है। दरअसल, पंत आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और बतौर कप्तान वह सभी 14 मैच खेलते नजर आएंगे।

ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तान-उप कप्तान

शुभमन गिल और ऋषभ पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ (IND vs AFG) अगर आराम दिया जाता है तो फिर उनके स्थान पर केएल राहुल और अक्षर पटेल को कप्तान-उप कप्तान का पदभार सौंपा जा सकता है। केएल राहुल भारत के लिए साल 2022 में तीन टेस्ट मैचों में कप्तानी की है और इसमें से दो भारत ने जीते हैं तो एक में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, साल 2025 में गिल और श्रेयस के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल को कप्तान बनाया था। ऐसे में अब उनको ये जिम्मेदारी सफेद जर्सी में भी सौंपी जा सकती है। साथ ही उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का नाम काफी आगे है, क्योंकि रवींद्र जडेजा को आराम मिलना तय है और ऐसे में टीम प्रबंधन अक्षर पटेल को उप कप्तान का पदभार सौंप सकती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 7 स्टार खिलाड़ी, मुकाबले से बाहर

युवाओं को मिल सकता है श्रृंखला में मौका

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच (IND vs AFG) का असर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स में देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मैच में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जिनका प्रदर्शन पिछले एक वर्ष में लाल गेंद के खेल में शानदार रहा है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 783 रन बनाने वाले दानिश और रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक 950 रन बनाने वाले रविचंद्रन स्मरण को बतौर बल्लेबाज मौका मिल सकता है। वहीं, आकिब नबी, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा को भी चांस मिल सकता है। बता दें कि, ये एकमात्र टेस्ट 6-10 जून (IND vs AFG) को खेला जाएगा।

LSG Playing XI: पूरन-आवेश OUT, 2 नए स्टार खिलाड़ियों की एंट्री! राजस्थान के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-XI फाइनल

Tagged:

shubman gill kl rahul IND vs AFG rishabh pant
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com