Jitesh Sharma ने बताया Vaibhav Sooryavanshi को क्यों कहा ''अनप्रोफेशनल'', बोले 'मैं अपने बयान पर कायम..'

Published - 03 May 2026, 04:26 PM | Updated - 03 May 2026, 04:31 PM

Jitesh Sharma

आईपीएल 2026 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया।

अब जितेश शर्मा ने इस विवाद पर अपना बयान देते हुए सफाई दिया है कि उन्होंने आखिर किस संदर्भ में यह बात कही थी। जितेश ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं, लेकिन इसका मतलब वह नहीं है जो लोग समझ रहे हैं।

Jitesh Sharma ने क्यों इस्तेमाल किया अनप्रोफेशनल शब्द?

Vaibhav Sooryavanshi

जितेश शर्मा ने हाल ही में आरसीबी के एक पॉडकास्ट के दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ अपने संबंधों को लेकर और उस विवादित बयान पर खुलकर बात की। जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने बताया कि वैभव और उनके बीच एक बहुत ही गहरा और करीबी रिश्ता है।

आगे उन्होंने कहा कि वैभव मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और हम एक-दूसरे के काफी करीब हैं, इसलिए मैं उसे कुछ भी कह सकता हूं। जितेश ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने यह बात एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत के दौरान कही थी।

जब डिविलियर्स ने उनसे किसी ऐसे युवा खिलाड़ी का नाम पूछा जो भविष्य में भारतीय स्टार बन सकता है, तो जितेश ने तुरंत वैभव का नाम लिया। उन्होंने वैभव की तकनीक और मानसिकता की तारीफ की, लेकिन साथ ही मजाक में उन्हें अनप्रोफेशनल कहा क्योंकि वे अभी सिर्फ 15 साल के बच्चे हैं।

आगामी वर्ल्ड कप के लिए Team India का हुआ ऐलान, RCB-DC के 4-4 खिलाड़ियों को मौका! MI के सिर्फ 2 स्टार

मैदान के बाहर बच्चे हैं वैभव

विवाद को स्पष्ट करते हुए जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने बताया कि मैदान पर वैभव बहुत प्रोफेशनल नजर आते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह अभी भी एक 15 साल के बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं।

जितेश ने कहा कि वैभव को आइसक्रीम खाना और कार्टून देखना बहुत पसंद है। वह मेरे कमरे में आता है और मजे से आइसक्रीम खाता है। वह मेरे घर आता है, मेरी पत्नी से बातें करता है और यूट्यूब पर वीडियो देखता है। वह मेरे छोटे भाई जैसा है।

जितेश का मानना है कि इतनी कम उम्र में उन पर पेशेवर होने का बहुत ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैभव को बचपन जीने का पूरा हक है और इसीलिए उन्होंने उन्हें अनप्रोफेशनल कहा, क्योंकि वह अपनी उम्र के हिसाब से बच्चों वाली हरकतें करते हैं जो कि स्वाभाविक है।

https:/अब कभी Team India के लिए नहीं खेलेंगे Suryakumar Yadav! जल्द BCCI इन तीनों में से एक को बनाएगी कप्तान

आलोचना पर जितेश ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना को खारिज करते हुए जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग क्या सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, लोग क्या कह रहे हैं, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता।

वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और एक बच्चे को बच्चा ही रहने देना चाहिए। जब वह मेरे साथ होते हैं, तो वह खुद को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं क्योंकि मैं उन्हें जज नहीं करता।"

जितेश ने अंत में यह भी जोड़ा कि वह वैभव को हमेशा सलाह देते हैं कि वे अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें और साथ ही अपनी उम्र का आनंद लें। जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) के अनुसार, वैभव में तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए चमकने का हुनर है, लेकिन मैदान के बाहर उनकी मासूमियत ही उन्हें खास बनाती है।

Tagged:

jitesh sharma IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com