2 साल बाद मैदान पर उतरते ही ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास, कीर्तिमान बनने से सिर्फ 16 रन दूर
Published - 21 Jan 2026, 05:12 PM
Table of Contents
Ishan Kishan: ईशान किशन को दो साल बाद मैदान पर वापसी मिलने वाली है। मैच से एक दिन पहले कप्तान सूर्या ने कहा था कि पत्रकार वार्ता में कहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर तीन पर तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) खेलते नजर आएंगे।
कप्तान सूर्या ने ये भी कहा था कि वह हमारे विश्व कप 2026 के दल का हिस्सा हैं और यही कारण है कि उनको पहले मौका दिया जाएगा, क्योंकि लंबे समय से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन दो साल बाद मैदान पर उतरते ही ईशान किशन (Ishan Kishan) इतिहास रचने वाले हैं। ईशान ने महान कीर्तिमान से सिर्फ 16 रन दूर हैं और अगर वह इस लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं तो उनका नाम धुरंधर खिलाड़ियों में शामिल हो जाएगा।
रिकॉर्ड के पीछे Ishan Kishan
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान सूर्या ने ईशान के खेलने पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद उनका पहला टी20 खेलना पक्का है। जबकि इस मैच में उनके पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा।
हालांकि, ये रिकॉर्ड ईशान (Ishan Kishan) के व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स होंगे। जहां पहला रिकॉर्ड होगा कि वह टी20 प्रारूप में 200 छक्के लगाने से केवल एक सिक्स दूर है। जैसे ही वह नागपुर में एक बड़ा हिट लगाते हैं वह इस कीर्तिमान तो छू लेंगे। वहीं, बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत में टी20 में 4 हजार रन बनाने से केवल 16 रन दूर हैं।
इस नंबर पर कर सकते हैं बल्लेबाजी
ईशान किशन (Ishan Kishan) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में तिलक वर्मा के स्थान पर खिलाया जा रहा है, ऐसे में वह नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। हालांकि, मैच से एक दिन पहले प्रेस वार्ता में पहुंचे सूर्या ने भी कंफर्म किया था ईशान को तिलक के बैटिंग ऑर्डर पर खिलाया जाएगा और उन्होंने खुद कहा था कि ईशान नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे।
ऐसे में अगर ये धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज मैच में एक छक्का और 16 रन से अधिक बनाने में सफल रहता है तो वह दो साल बाद कमबैक मैच में दो बड़े कीर्तिमान स्थापित कर देगा। वहीं, ईशान के वर्तमान फॉर्म से यह लक्ष्य बेहद आसान लग रहा है।
T20 World Cup 2026 को खिताब जीतने का दम रखती है ये टीमें, इन दो टीमों के बीच हो सकता है फाइनल
न्यूजीलैंड के खिलाफ साधारण आंकड़े
दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) के आंकड़े कीवियों के खिलाफ बेहद साधारण रहे हैं। उन्होंने ब्लैककैप्स के खिलाफ खेले 7 टी20आई मैचों में सिर्फ 103 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत मात्र 14.71 का है। ईशान ने कीवियों के खिलाफ एक भी पचाया नहीं ठोका है।
हालांकि, उनके पास इस सीरीज में अपने पुराने आंकड़ों को बदलने का शानदार मौका होगा। बता दें कि, उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए खेले कुल 32 टी20 मैचों में 796 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।
अगले 6 महीनों के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ खुलासा, इन टीमों से होगा सामना
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर