RR vs PBKS, TOSS REPORT: टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने किया फील्डिंग का फैसला, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Published - 12 Apr 2021, 01:39 PM

ipl 2021

IPL 2021 का आगाज हो चुका है और अब टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजयी शुरुआत करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी हैं। मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने फील्डिंग करने का फैसला किया है। परिणामस्वरूप पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

पंजाब ने टॉस जीतकर किया फील्डिंग का फैसला

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स IPL 2021 का पहला मुकाबला खेलने जा रही हैं। ये दोनों ही टीमें पिछली बार प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी, मगर नए साल में सभी फैंस को अपनी-अपनी पसंदीदा फ्रेंचाइजी से काफी उम्मीदें हैं।

मैच शुरु होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान केएल राहुल व संजू सैमसन मैदान पर आए। टॉस के लिए सिक्का उछला और राजस्थान के पक्ष में गिरा। संजू सैमसन ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया।

पंजाब का पलड़ा दिख रहा है भारी

वैसे अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 मैच राजस्थान ने जीते हैं, तो वहीं 9 मैच पंजाब ने जीते हैं। हैड टू हैड देखकर आपको राजस्थान का पलड़ा भारी लग रहा होगा, लेकिन मैच में कहीं ना कहीं पंजाब का पलड़ा भारी हो सकता है। राजस्थान के मैच विनर गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं, एक बार फिर रन बनाने के लिए टीम बेन स्टोक्स-जोस बटलर व संजू सैमसन पर निर्भर नजर आ रही है।

वहीं केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब की टीम IPL 2021 में काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, डेविड मिलर के रूप में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी इकाई में मोहम्मद शमी का साथ देने के लिए रिले मेरेडिथ भी हैं।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन टीम

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन्य सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (विकेटकीपर-कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झे रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Tagged:

आईपीएल 2021 राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com