IPL 2021: चेन्नई की बल्लेबाजी में गहराई देखकर हैरान रह गए वीरेंद्र सहवाग, कही ये बड़ी बात

Published - 10 Apr 2021, 04:48 PM

आईपीएल 2021: नीलामी, शेड्यूल, रिलीज, रिटेन और पूरी टीम संबंधित सभी जानकारी

आईपीएल 2021 का सीजन शुरु हो चुका है और सभी टीमें अब टॉप-4 में जगह बनाने के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन करती नजर आएंगी। अब टूर्नामेंट का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके में नंबर-11 तक बल्लेबाजी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

नंबर-11 तक है CSK में बल्लेबाजी

CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2021 का आगाज दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले जाने वाले पहले मैच के साथ कर रही है। इस मैच में चेन्नई की टीम की बल्लेबाजी इकाई की क्या बात करें, क्योंकि टीम में नंबर-1 से लेकर नंबर-11 तक के खिलाड़ी रन बनाने की काबिलियत रखते हैं।

जी हां, इस मैच में चेन्नई की टीम गजब की बैटिंग यूनिट के साथ मैदान पर उतरी है। जिसे देखकर ना केवल फैंस बल्कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान रह गए हैं। असल में नंबर-6 तक प्रॉपर बल्लेबाज हैं, फिर रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो के रूप में तीन ऑलराउंडर खिलाड़ी, तो वहीं शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर भी तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं।

वीरेंद्र सहवाग रह गए CSK की बैटिंग लाइनअप देख हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम की बैटिंग यूनिट देखकर भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैरान रह गए। इसपर उन्होंने अपने अंदाज में प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। दरअसल, सहवाग ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग देखिए, 9, 10 और 11 बजे ब्रावो, लॉर्ड शार्दुल और चाहर के साथ बल्लेबाजी लाइन अप में हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटे बच्चे की तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है क्या करुं, ये बैटिंग लाइनअप खत्म ही नहीं हो रही।

कुछ इस तरह है CSK की प्लेइंग इलेवन टीम: रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीप-बल्लेबाज), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

Tagged:

आईपीएल 2021 चेन्नई सुपर किंग्स वीरेंद्र सहवाग
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com