अफगानिस्तान ODI सीरीज के साथ ही तय हुई भारत की वर्ल्ड कप 2027 की टीम, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल....
Published - 20 May 2026, 03:03 PM | Updated - 20 May 2026, 03:11 PM
Table of Contents
World Cup 2027: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने स्क्वाड का ऐलान करते समय यह खुलासा किया कि यह टीम आगामी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) को देखते बनाई गई है।
यानी बीसीसीआई ने अभी से अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन चलिए आपको बताते हैं कि उस समय भारत का स्क्वाड कैसा दिख सकता है और किन-किन खिलाड़ियों पर दांव लगाया जा सकता है, चलिए आपको बताते हैं।
रोहित-विराट रहेंगे शामिल!
विराट कोहली और रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल होने वाला विश्व कप दोनों खिलाड़ियों के करियर का अंतिम टूर्नामेंट भी हो सकता है।
वहीं, शुभमन गिल इस विश्व कप 2027 (World Cup 2027) में कप्तानी करते दिख सकते हैं तो उप कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को चुना जा सकता है, जो कि एकदिवयी प्रारूप के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को जगह मिल सकती है।
ये ऑलराउंडर हो सकते हैं शामिल
वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की काफी अहम भूमिका होती है और उसी को देखते हुए चयन समिति हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
वहीं, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से किसी एक खिलाड़ी को चुना जा सकता है। अगरकर ने कहा था कि वह देखें कि साउथ अफ्रीकी परिस्थितियों में अक्षर और जडेजा में कौन अधिक कारगर साबित हो सकता है। उनके अनुसार ही फैसला किया जाएगा।
गेंदबाजी यूनिट को लीड करेंगे बुमराह
जसप्रीत बुमराह के बीच वनडे विश्व कप 2027 (World Cup 2027) के स्क्वाड का निर्माण करना मुश्किल होगा, क्योंकि वह इस टीम के काफी अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।
वहीं, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव भी टीम में शामिल किए जा सकते हैं, जो कि फास्ट बॉलिंग से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करते दिख सकते हैं।
वहीं, प्रमुख स्पिनर के तौर पर केवल कुलदीप यादव को चुना जा सकता है, जिनकी चाइनामैन गेंदबाजी को खेलना विदेशी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकता है।
भारत का संभावित स्क्वाड World Cup 2027 के लिए
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, अक्षर पटेल/रवींद्र जडेजा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर