न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, गेंद और बल्ले दोनों से पलट देते हैं मैच
Published - 07 Mar 2026, 01:41 PM | Updated - 07 Mar 2026, 01:53 PM
Table of Contents
New Zealand: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मैच में सात विकेट से हराकर अहमदाबाद का टिकट कटा दिया है, जहां उनका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड (New Zealand) से होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम आईसीसी इवेंट्स में दो कड़वी हार झेल चुकी है, जिससे सबक लेकर वह कीवियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।
हालांकि, भारत को अगर अहमदाबाद में लाखों प्रशंसकों के सामने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब उठाना है तो उन्हें न्यूजीलैंड (New Zealand) के इन तीन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि गेंद और बल्ले दोनों से ये मैच पलटने का दम रखते हैं।
New Zealand: ग्लेन फिलिप्स से रहना होगा सावधान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड (New Zealand) के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। फिलिप्स ने विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टी20 सीरीज में 153.04 के स्ट्राइक रेट के साथ 176 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।
जबकि वर्तमान टी20 विश्व कप में फिलिप्स न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिए 8 मैच की पांच पारियों में 44 की औसत और 160 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 176 रन बना चुके हैं। जबकि टूर्नामेंट में उन्होंने गेंद से तीन विकेट भी झटके हैं। बता दें कि, फिलिप्स कीवियों के ऑलराउंड खिलाड़ी हैं, जो तीनों डिपार्टमेंट में अपना योगदान देते रहते हैं। अगर भारत को खिताब जीतना है तो फिलिप्स से बचकर रहना होगा।
कप्तान मिचेल सैंटनर फेर सकते हैं सपनों पर पानी
कीवियों के सरदार मिचेल सैंटनर से टीम इंडिया को अहमदाबाद के मैदान पर बचकर रहना होगा। दरअसल, विश्व कप से पहले खेली गई टी20 सीरीज में सैंटनर ने भारत के खिलाफ 5 पारियों में 161.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए थे। जबकि वर्तमान टूर्नामेंट में 157.14 के स्ट्राइक रेट से वह 77 रन बना चुके हैं।
बल्ले के अलावा सैंटनर ने अपनी लेफ्ट आर्म गेंदबाजी से उन्होंने दो विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.33 का रहा है, जो कि काफी शानदार है। बता दें कि, इसी मैदान पर सुपर-8 मैच के दौरान अफ्रीका के केशव महाराज ने भारत के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था। अब उसी रणनीति को मिचेल सैंटनर भी भारत के खिलाफ फाइनल में आजमा सकते हैं।
ब्रेंडन मैक्कुलम को लेकर आया बड़ा फैसला, ECB ने बताया बने रहेंगे कोच या अब होगी छुट्टी
रचिन रवींद्र से रहना होगा संभलकर
भारतीय मूल के कीवी (New Zealand) ऑलराउंडर रचिन रवींद्र से टीम इंडिया को संभलकर रहना होगा, क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2026 के खिताब जीतने के सपने को तोड़ सकता है तो वह रचिन रवींद्र हो सकते हैं।
रचिन ने टी20 विश्व कप 2026 में अभी तक गेंदबाजी में 11 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.88 का है, जो कि इस प्रारूप में काफी शानदार माना जाता है।
गेंद के अलावा बल्ले से भी रचिन का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उन्होंने अभी तक 8 मैचों की 6 पारियों में 136.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 128 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। फाइनल मैच में रचिन रवींद्र टीम इंडिया के लिए बड़ा कांटा बन सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की फ्लॉप इलेवन आई सामने, अभिषेक शर्मा से लेकर बाबर आजम तक को जगह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर