सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत-इंग्लैंड दोनों की 15-15 सदस्यीय अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, इन 30 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

Published - 03 Mar 2026, 11:45 AM | Updated - 03 Mar 2026, 01:05 PM

India-England

India-England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पांच मार्च को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। ये मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन बड़े मुकाबले से पहले भारत और इंग्लैंड दोनों की 15-15 सदस्यीय अपडेटेड टीम का ऐलान हो चुका है।

चयनकर्ताओं ने इन 30 खिलाड़ियों को विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल (India-England) में खेलने का सुनहरा मौका दिया है, जो कि इन खिलाड़ियों के लिए इनके जीवन का काफी अहम पल रहने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि, भारत-इंग्लैंड ने किन 15-15 खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलने का मौका दिया है।

भारत ने इन दो खिलाड़ियों को सौंपी जिम्मेदारी

सेमीफाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर रहने वाली है, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से गत विजेता भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया है। सूर्या की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को विश्व कप 2026 में शिकस्त दी है।

जबकि अब उनका लक्ष्य इंग्लैंड (India-England) को पराजित करके टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाना होगा। इसके अलावा उप कप्तान चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल को बनाया है, जिनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले से बेहद कमाल का रहा है। अक्षर निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने लेफ्ट आर्म स्पिन से पूरे चार ओवर देते हैं।

इंग्लैंड ने इसे बनाया कप्तान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता ल्यूक राइट ने हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है। ब्रूक के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड की टीम (India-England) का प्रदर्शन में काफी निखार देखने को मिला है।

दरअसल, लीग चरण मैचों तक जो इंग्लैंड एक-एक जीत के लिए संघर्ष कर रही थी, सुपर-8 में पहुंचते ही शानदार प्रदर्शन करना शुरू दिया।

इंग्लैंड ने ब्रूक की कप्तानी में सुपर-8 में एक भी मुकाबला गंवाए बिना सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है और उम्मीद होगी कि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल जीतकर वह अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाए। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उप कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

दोनों देशों के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

सेमीफाइनल में जो टीम (India-England) शानदार प्रदर्शन करेगी, वहीं फाइनल का टिकट अपने नाम करेगी। ऐसे में भारत की ओर से सेमीफाइनल में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी तो गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती से शुरुआती विकेट चटकाने की आस टीम प्रबंधन को होगी।

वहीं, इंग्लैंड के प्रशंसकों चाहेंगे कि उनके कप्तान हैरी ब्रूक, सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट, विल जैक्स सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करें। जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे जोश बटलर को सेमीफाइनल से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहा है। ऐसे में इंग्लिश टीम बेन डकेट के साथ जाने का फैसला कर सकती है।

IND vs ENG Match Preview in Hindi: वानखेडे में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI

India-England: भारतीय टीम का स्क्वाड

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा।

India-England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ सेमीफाइनल, तो भारत हो जायेगा बाहर इंग्लैंड खेलेगी फाइनल, जानें क्यों और कैसे?

Tagged:

team india England Cricket Team T20 World Cup 2026 India-England
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com