IND W vs ENG W: तीसरे टी20 में 6 विकेट से हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज की अपने नाम

Published - 03 Jun 2026, 10:23 AM | Updated - 03 Jun 2026, 10:24 AM

IND W vs ENG W

IND W vs ENG W: महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आयोजित की गई थी. तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैड ने भारत को 6 विकेट से हराते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली.

प्लेयर ऑफ द मैच रही एलिस कैप्सी, जिन्होंने 82 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, भारत (IND W vs ENG W) के मिडिल ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी की इसके बावजूद टीम को हारना का सामना करना पड़ा.

IND W vs ENG W: भारत की शुरूआत रही धीमी

IND W Vs ENG W

इंग्लैंड (IND W vs ENG W) ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. हालांकि, टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही. स्मृति मंधाना सिर्फ 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गई. शेफाली वर्मा भी सिर्फ 11 रन बनाने में कामायब रही.

इसके बाद तीसरे नंबर पर यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला. यास्तिका ने 18 गेंदों में 177.77 के स्ट्राइक रेट से 32 रन कूटे. जेमिमा ने 29 रन बटोरे. इस तरह भारत ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बटोरे.

फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने भी 31 रन जोड़े. इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 2 विकेट लिए. लिंसी स्मिथ और चार्ली डीन ने भी 1-1 विकेट चटकाया.

IND W vs ENG W: एलिस कैप्सी और हीदर नाइट का कहर

इंग्लैंड ने भारत (IND W vs ENG W) द्वारा दिया गया 180 रनों का टारगेट सिर्फ 18.3 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया था. इस मैच की असली हीरो रही एलिस कैप्सी. 21 साल के खिलाड़ी ने 190.70 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 82 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 9 चौके भी निकले. वहीं, उनका साथ देते हुए हीदर नाइट ने भी 42 गेंदों में नाबाद 70 रन कूटे.

भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लिए. लेकिन इंग्लैंड ने इंडिया को मात देते हुए 2-1 से यह सीरीज अपने नाम की.

करोड़ों की सैलरी लेकिन प्रदर्शन जीरो! IPL 2026 की फ्लॉप XI, रहाणे, ऋतुराज, पूरन, पंत, हार्दिक....

भारतीय गेंदबाज हुए विफल

इंग्लैंड ने यह मैच जीत लिया. लेकिन भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर फिफ्टी जड़कर छा गई. उन्होंने इस मैच में अपनी पूरी जान झोंक दी. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों को उतनी कामयाबी नहीं मिली.

हालांकि, शुरूआती ओवर में दबादब विकेट गिरे. लेकिन एलिस कैप्सी और हीदर नाइट के कहर को भारतीय बॉलर रोक नहीं पाए.

IND vs AFG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट? जानें कौन से चैनल और ऐप पर होगा प्रसारित

Tagged:

team india England Cricket Team IND W vs ENG W
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com