IND vs WI: संजू सैमसन की तूफ़ानी पारी ने भारत को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, वेस्टइंडीज के खिलाफ दर्ज की 5 विकेट से जीत

Published - 01 Mar 2026, 10:43 PM | Updated - 01 Mar 2026, 10:54 PM

IND Vs WI

IND vs WI: रविवार को वेस्टइंडीज और भारत के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक और महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई ये भिड़ंत सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम थी।

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी शाई हॉप की अगुवाई वाली टीम ने 20 में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम (IND vs WI) ने 199 रन बना डाले और 5 विकेटों से मैच अपने नाम किया। इसके साथ उसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफ़ाई कर लिया है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी ने मचाया धमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई वेस्टइंडीज टीम (IND vs WI) की शुरुआत दमदार रही। शाई हॉप और रोस्टेन चेज की जोड़ी ने प्रभावशाली बल्लेबाजी कर पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। हालांकि, 8.6 ओवर में कप्तान शाई हॉप को वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलीयन लौटना पड़ा। इसके बाद 12वें शिमरोन हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन जड़कर अपना विकेट गंवा बैठे।

इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह नेरोस्टेन चेज का विकेट झटक दिया। 40 रनों के साथ वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहें। 14.1 ओवर में शेफर्न रदरफोर्ड (14) के आउट हो के बाद रोवमेन पॉवेल और जेसन होल्डर की जोड़ी ने मोर्चा संभाला। इन दोनों गेंदबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ धुआंधार पारी खेल अर्धशतकीय पार्टनरशिप की, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज 195 रन का स्कोर हासिल कर पाई।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 नाम हो सकते लंदन रवाना

जेसन-पॉवेल की जोड़ी बनी भारतीय गेंदबाजों के लिए काल

15 वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए जेसन होल्डर ने मैदान पर आते ही रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान उन्हें रोवमेन पॉवेल का भी योगदान मिला। दोनों खिलाड़ियों ने 76 रनों की नाबाद साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजों के लिए इन्हें रोक पाना नाकाम रहा।

जहां रोवमेन पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 रन बनाए, तो वहीं जेसन होल्डर 37 रन की नाबाद पारी खेलकर वापिस लौटे। भारत (IND vs WI) के लिए जसप्रीत बुमराह के हाथ दो विकेट लगी। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक सफलता हासिल की। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को खाली हाथ वापिस जाना पड़ा।

संजू सैमसन के बल्ले ने उगली आग

Sanju Samson

वेस्टइंडीज (IND vs WI) द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करनई के लिएए उतरी टीम इंडिया 19.2 ओवरो में 199 रन बनाने में कामयाब हुई। टीम के इस स्कोर में अहम योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का रहा। जहां एक छोर पर विकेट गिरने के सिलसिला जारी था तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली और 50 गेंदों का सामना करते हुए 97 रन बनाए।

इस दौरान उनकी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ क्रमशः 58 रन, 42 रन और 38 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 18 रन, तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पंड्या ने 17 रन का योगदान दिया. हार्दिक पांड्या का विकेट गिर जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे, जिन्होंने 4 गेंदों में नाबाद अहम रन बनाए।

SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत, हार के साथ जिम्बाब्वे का सफर खत्म,जानें मैच का पूरा हाल

Tagged:

team india Sanju Samson IND vs WI Roston Chase T20 World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com