IND vs WI Match Prediction in Hindi, Match 52: करो या मरो मुकाबला, कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट
Published - 28 Feb 2026, 04:22 PM | Updated - 28 Feb 2026, 04:30 PM
Table of Contents
IND vs WI Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। इस मुकाबले के दौरान रोमांच अपने चरम पर रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह यहीं से तय होनी है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में जिंबॉब्वे टीम को 72 रन से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में मजबूत शुरुआत की लेकिन दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है। जिसके चलते वेस्टइंडीज को भी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IND vs WI Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| मैच | भारत vs वेस्टइंडीज |
| स्टेडियम | ईडन गार्डन, कोलकाता |
| मैच की तारीख | 1 मार्च 2026 (07:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Jio Hotstar, Star Sports Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
भारत ने जीते: 6
वेस्टइंडीज ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| भारत | W | L | W | W | W |
| वेस्टइंडीज | L | W | W | W | W |
ईडन गार्डन, कोलकाता पिच रिपोर्ट:
IND vs WI ICC T20 WC 2026 का 52वां मैच ईडन गार्डन, कोलकाता में खेला जाएगा। ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम में 53 फ़ीसदी मैच जीते हैं।
IND vs WI Match Prediction सीनारियो 1: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 40–45
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना
IND vs WI Match Prediction सीनारियो 2: अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना
IND vs WI Match 52 संभावित प्लेइंग-XI:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
IND vs WI Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह टूर्नामेंट में खराब फार्म से जूझ रहे थे इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
ईशान किशन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। यह अभी तक 214 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
IND vs WI Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
वरुण चक्रवर्ती ईडन गार्डन पर काफी मैच खेल चुके हैं। इन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 11 विकेट लिए हैं। इस मैच में यह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फँसा सकते हैं।
अर्शदीप सिंह T20 फॉर्मेट में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। जिंबॉब्वे के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।
IND vs WI Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और टीम संतुलन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वेस्टइंडीज टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और गेंदबाज भी अभी तक महंगे साबित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: शाई होप vs अभिषेक शर्मा: कौन टी20I का सर्वश्रेष्ठ ओपनर, दोनों के STATS देखकर समझें कौन बेस्ट
भारत बनाम वेस्टइंडीज ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज
वेस्ट इंडीज: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
indian cricket team IND vs WI west indies cricket team India vs West Indies ICC T20 WC 2026 IND vs WI Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।