IND vs USA, HEAD TO HEAD: दोनों टीमों का कितनी बार हुआ आमना-सामना? जानें क्या कहता दोनों टीमों का इतिहास

Published - 06 Feb 2026, 01:27 PM | Updated - 06 Feb 2026, 01:36 PM

IND Vs USA

आगामी सात फरवरी यानी कल IND vs USA की भिड़ंत टी20 विश्व कप 2026 में होने वाली है ओर कल से इस मेगा इवेंट की शुरूआत भी होना है। IND vs USA के बीच क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत का इतिहास नया है लेकिन बेहद दिलचस्प है क्योंकि ये USA का दुसरा विश्व कप होगा।

भारत जो क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह है जबकि अमेरिका क्रिकेट जगत में उभरती हुई टीम है के बीच अब तक बहुत कम मुकाबले हुए हैं। साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार इन दोनों टीमों का आमना सामना एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ था। आईए जानते है हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी।

IND vs USA T20I में हेड टू हेड

 USA

भारतीय टीम हमेसा से बड़ी टीमों के साथ मैच खेलती है लेकिन छोटी टीमों को आर्थिक सर्मथन की बात हो तो जिम्बाब्वे जैसे देशों के साथ भी मैच खेलता है। अगर बात यूएसए की करें तो आर्थिक रुप से तो मजबूत है लेकिन क्रिकेट जगत में पिछड़ा नजर आता है। जब हम IND vs USA के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो अब तक केवल एक ही आधिकारिक मुकाबला खेला गया है।

यह ऐतिहासिक मैच 12 जून 2024 को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। इस मैच में अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 110 का स्कोर बनाया था, जिसे भारत ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 50 रनों की पारी की बदौलत 18.2 ओवर में हासिल कर लिया था।

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। हालांकि अमेरिका ने भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाजी क्रम जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल थे, को जल्दी आउट कर कड़ी चुनौती पेश की थी, लेकिन अंत में अनुभव की जीत हुई।

वर्तमान में हेड टू हेड आंकड़ों में भारत 1-0 से आगे है। अमेरिका ने अभी तक भारत के खिलाफ कोई भी टी20 मैच नहीं जीता है, लेकिन उनके संघर्षशील प्रदर्शन ने दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

'ICC पक्का पाकिस्तान को सजा सुनाएगी...' जय शाह का मास्टरस्ट्रोक, बॉयकॉट पर पड़ोसियों को दे रहे ये भयंकर दंड

IND vs USA में अन्य फोर्मेट का इतिहास

अगर वनडे क्रिकेट की बात करें तो सीनियर स्तर पर IND vs USA के बीच अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है। हालांकि, जूनियर क्रिकेट यानी अंडर-19 स्तर पर इन दोनों टीमों के बीच कुछ मुकाबले जरूर हुए हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने अमेरिका को 201 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

वहीं हाल ही में जनवरी 2026 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप मुकाबले में भी भारतीय टीम ने अमेरिका (IND vs USA) को 6 विकेट से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। इसके अलावा, हाल ही में दो फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर भारत ए और अमेरिका के बीच एक अभ्यास मैच खेला गया था।

इस वॉर्म-अप मैच में भारत ए ने अमेरिका को 38 रनों से हरा दिया था। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि चाहे सीनियर टीम हो या जूनियर, भारत ने हमेशा अमेरिका पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। अमेरिका की टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं, जो भारतीय क्रिकेट की बारीकियों को अच्छी तरह समझते हैं, जिससे भविष्य में इन दोनों के बीच मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

IND vs USA की भिड़ंत सात फरवरी को

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें एक बार फिर IND vs USA की सात फरवरी को होने वाली भिड़ंत पर टिकी हैं। अमेरिका ने पिछले कुछ समय में जिस तरह से पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को हराया है, उसे देखते हुए टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

अमेरिका में क्रिकेट का बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है और वहां की मेजर लीग क्रिकेट ने स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान किया है। सात फरवरी 2026 से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम जहाँ अपने अनुभवी प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं अमेरिका की टीम अपनी गेंदबाजी की ताकत, खासकर सौरभ नेत्रवलकर जैसे खिलाड़ियों के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

हेड टू हेड आंकड़ों में भले ही भारत का शत-प्रतिशत रिकॉर्ड हो, लेकिन अमेरिका जैसी उभरती टीम के खिलाफ हर मैच एक नई चुनौती पेश करता है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन दोनों देशों के बीच अधिक बाईलेटरल सीरीज देखने को मिलेंगी, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प होगा।

104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

Tagged:

team india IND vs USA T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com