वॉर्म-अप मुकाबले के साथ तय हुई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, डेब्यू करेगा 33 साल का खिलाड़ी

Published - 09 Aug 2026, 12:05 PM | Updated - 09 Aug 2026, 01:54 PM

IND vs SL: Test Team India

भारत की श्रीलंका टेस्ट सीरीज (IND vs SL) की तैयारियां शुरू हो चुकी है. 7 अगस्त से कोलंबो में टीम इंडिया ने तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबले में श्रीलंका ए टीम को कड़ी चुनौती दी, जिसमें दोनों टीमों ने धमाल मचाते हुए अपनी-अपनी तैयारियों और ताकत का प्रदर्शन किया. इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने प्रभावशाली ऑलराउंडर परफ़ोर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ इसको अतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है.

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी

Ravindra Jadeja Retirement

श्रीलंका के खिलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ (IND vs SL) से पहले टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए तीन दिन का वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें दोनों टीमें एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देती नजर आई. गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही विभागों में खिलाड़ियों अपना जलवा बिखेरा.

हालांकि, इस दौरान जिस खिलाड़ी ने सभी को प्रभावित किया, वह सारांश जैन थे. 33 वर्षीय यह खिलाड़ी श्रीलंकाई जमीन पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा. इसके बाद से ही दावा किया जा रहा है कि उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

सरफराज खान का इंतजार नहीं होगा खत्म, साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है BCCI

Team India में हुई थी सप्राइज़ एंट्री

भारतीय अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अनफिट होने की वजह से श्रीलंका टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट आ गई थी, जिससे वह अब तक उभर नहीं पाए और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय चयनकर्ताओं ने सारांश जैन को मौका दिया.

इसके बाद वार्म-अप मैच में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने प्लेइंग XI में अपनी जगह के लिए दावा पेश किया है. श्रीलंका की पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए सारांश जैन ने करीब 4 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलीयन वापिस लौटना पड़ा.

घरेलू क्रिकेट में किया है शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भारतीय टीम (IND vs SL) तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के अलावा सारांश जैन पर भरोसा जता सकता है. इस तिकड़ी अपनी स्पिन गेंदों से विरोधी टीम पर कहर बरपाने की ज़िम्मेदारी होगी.

सारांश जैना ने बीते कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लोहा मनवाया है. अगर उनके डोमेस्टिक करियर पर नजर डाली जाए तो वह 54 फर्स्ट क्लास मैच में 2223 रन बनाने के साथ 3.01 की इकॉनमी से 188 विकेट निकाल पाए हैं. 47 लिस्ट ए में उनके नाम 553 रन और 38 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 20 टी20 में उन्होंने 37 रन बनाए और 18 विकेट चटकाई.

एशियन गेम्स से पहले कप्तान अय्यर की बढ़ी टेंशन, इन खिलाड़ियों की हो सकती है स्क्वाड से छुट्टी

Tagged:

team india IND vs SL Saransh Jain
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com