IND vs NZ: रायपुर टी20 में दिखा टीम इंडिया का शक्ति प्रदर्शन, ईशान-सूर्या ने करी कीवी गेंदबाजों धुनाई, 7 विकेट से जीता भारत

Published - 23 Jan 2026, 10:31 PM | Updated - 24 Jan 2026, 01:08 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले मेजबानों को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कीवियों ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 208/6 रन बनाए।

रायपुर में 209 रन के टारगेट (IND vs NZ) का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की शानदार पारियों की बदौलत 7 विकेट से ये मैच जीत लिया। बता दें कि भारत ने 209 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में चेज कर लिया। जबकि इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

IND vs NZ: कीवियों को मिली शानदार शुरुआत

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी की, लेकिन कॉनवे 9 गेंदों पर 19 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने।

इसके बाद 43 के स्कोर पर ही टिम सीफर्ट भी 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सीफर्ट को वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया। बैक टू बैक दो विकेट गंवाने के बाद रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर तेज तर्रार 55 रन की पार्टनरशिप की और टीम की मैच में वापसी करवाई। लेकिन 19 के निजी स्कोर पर फिलिप्स की पारी भी कुलदीप यादव ने समाप्त कर दी। जबकि डेरिल मिचेल भी 18 से अधिक रन नहीं बना सके। वहीं, रचिन ने 26 गेंदों पर 44 रन बनाए। एक समय कीवियों के पांच विकेट 129 गंवा दिए थे।

वर्ल्ड कप 2027 से ड्रॉप होंगे रोहित शर्मा! कोच गंभीर ने खोज लिया उनका तगड़ा वनडे रिप्लेसमेंट

कप्तान ने पहुंचाया 200 पार

भारत (IND vs NZ) के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 129 पर पांच विकेट गंवाने के बाद लग रहा था कि न्यूजीलैंड की पारी 160-170 रन के अंदर सिमट जाएगी। लेकिन यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला। मिचेल ने पहले मार्क चैपमन के साथ छठे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 32 रन जोड़े। जबकि जैक फाउल्क्स के साथ मिलकर उन्होंने 19 गेंदों पर 47 रन की अटूट साझेदारी की।

मिचेल ने इस मैच में 27 गेंदों पर नाबाद 47 रन की यादगार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत कीवियों ने 20 ओवर में 208/6 रनों का पहाड़नुमा स्कोर को छुआ। वहीं, भारत (IND vs NZ) की ओर से मैच में कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक, हर्षित, वरुण और दुबे ने एक-एक सफलता प्राप्त की।

रायपुर में आया ईशान का तूफान

न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 209 रन का ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर में संजू सैमसन 6 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जबकि अभिषेक शर्मा रायपुर में गोल्डन डक का शिकार बने। यहां से भारत (IND vs NZ) की हार सामने नजर आ रही थी, लेकिन नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली।

मुश्किल परिस्थितियों में आए ईशान ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 49 गेंदों पर 122 रन की शतकीय साझेदारी की, जिसमें ईशान ने अकेले 31 गेंदों पर 76 रन का योगदान दिया था। जबकि कप्तान सूर्या की ओर से 18 गेंदों पर 39 का योगदान आया था।

हालांकि, ईश सोढ़ी की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश में ईशान 32 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान की इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यानी उन्होंने अपनी 76 रन की पारी में 68 रन बाउंड्री से बनाए थे। लेकिन अपना विकेट गंवाने से पहले उन्होंने भारत (IND vs NZ) को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया था।

सूर्या ने ठोका पहला पचासा

साल 2025 में कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी देखने नहीं मिली थी, लेकिन रायपुर पहचते ही सूर्या ने साल 2026 का पहला पचाया ठोक दिया। अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया (IND vs NZ) मुश्किलों में नजर आ रही थी, लेकिन यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक रुख अपनाया और टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।

इस मैच में सूर्या ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच में 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन की पारी खेली। सूर्या की इस इनिंग में 9 चौके और चार छक्के शामिल थे, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 36 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया है। वहीं, कीवियों की ओर से ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और जैकब डफी ने एक-एक विकेट झटका।

ऑफिशियल घोषणा से मचा हड़कंप, बांग्लादेश बाहर, नई टीम को मिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टिकट

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

21 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com