IND vs NZ FINAL Live Streaming: फाइनल की जंग के लिए तैयार भारत और न्यूजीलैंड, कब, कहां और कैसे देखें LIVE

Published - 07 Mar 2026, 11:41 AM | Updated - 07 Mar 2026, 01:08 PM

IND Vs NZ 2

IND vs NZ: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में है. करीब एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. अब फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने है. विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका से जीतकर खिताबी मुकाबले के लिए टिकट हासिल किया है. अब दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मैच खेला जाएगा. जिसके बाद विजेता टीम को 2026 विश्व कप की ट्रॉफी थमा दी जाएगी.

IND vs NZ: किस दिन और कब शुरू होगा मैच?

भारत और कीवी टीम के बीच यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा. जबकि मैच की शुरूआत शाम 7:00 बजे से होगी. अगर भारत इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जीत हासिल कर लेता हो तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लेगा.

वहीं, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ देखने को मिलेगी, क्योंकि फाइनल मैच भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम को अपने ही लोगों का समर्थन भारी संख्या में प्राप्त होगा.

कहां और कैसे देखें LIVE?

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी. खास बात यह है कि आप अपनी भाषा में भी मैच का लुफ्त उठा सकते हैं. अगर भीड़ से बचकर अपने परिवार के साथ फाइनल देखना चाहते हैं तो टीवी भी अच्छा विकल्प है.

IND vs NZ Final Match Prediction: फाइनल में किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs NZ का स्क्वाड

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.

न्यूजीलैंड ने फाइनल मुकाबले के लिए घोषित की 15 सदस्यीय खतरनाक टीम, CSK से खेले 4 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

IND vs NZ team india T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को

सूर्यकुमार यादव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com