टी20 विमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों के बल्ले ने उगली है आग, टूर्नामेंट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Published - 08 Jun 2026, 11:43 AM | Updated - 08 Jun 2026, 12:13 PM

T20 Women World Cup

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 Women World Cup 2026) के शुरु होने में अब गिनती के ही दिन बचे हैं. 12 जून को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मेजबान टीम इंग्लैंड का श्रीलंका से सामना होगा. सभी टीमों ने इस मार्की टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है. वहीं भारतीय खिलाड़ी भी प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर की नजरें टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी होंगी.

भारत को चैंपियन बनाने के लिए वह जमीन-आसमान एक कर देंगी. दूसरी ओर, अन्य टीमें भी उन्हें कड़ी चुनौती देते नजर आने वाली हैं. ऐसें में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मुकाबले देखने मिलना लगभग तय है. लेकिन इससे पहले आइए इस लेख के माध्यम से उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिनके बल्ले ने T20 Women World Cup में अब तक सबसे ज्यादा रन उगले हैं....

T20 Women World Cup के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों के बल्ले ने उगली है आग

सोफी डिवाइन

टी20 महिला वर्ल्ड कप (T20 Women World Cup 2026) के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पांचवीं बल्लेबाज न्यूजीलैंड टीम की सोफी डिवाइन हैं. उन्होंने साल 2009 में इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. इसके बाद वह अब तक 38 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतक के साथ-साथ 785 रन निकले. इसमें उनका औसत 26 और स्ट्राइक रेट 112 का रहा है.

मेग लैनिंग

इस सूची का एक और नाम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैंनिंग का है. उनके नाम न केवल टी20 महिला विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है, बल्कि टूर्नामेंट में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी है. आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह 65 गेंदों में 126 रन की तूफानी पारी खेल पाई थी, जो कि उस समय यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च स्कोर था.

वहीं, अगर उनके टी20 विश्वकप (T20 Women World Cup) करियर की बात की जाए तो 35 मैच में मेग लैनिंग एक शतक और चार अर्धशतक जड़ते हुए 992 रन बना पाई हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से बदले WTC Points Table के समीकरण, अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने टेस्ट

एलिसा हिली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हिली भी टी20 वर्ल्ड कप (T20 Women World Cup) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप- 5 बल्लेबाजों में से एक हैं. इस टूर्नामेंट में उनका प्रर्दशन काफी शानदार रहा है. अपनी उपयोगी बल्लेबाजी से उन्होंने कंगारु टीम को कई अहम जीत दिलाई है. 2020 में मेलबर्न में खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल में एलिसा हिली ने निर्णायक पारी खेली थी. उन्होंने 20 ओवर के इस टूर्नामेंट के 42 मैच में 1008 रन ठोंके हैं.

स्टफनी टेलर

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (T20 Women World Cup) के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज वेस्टइंडीज की स्टफनी टेलर है. साल 2009 में अपना पहला विश्वकप खेलने वाली इस खिलाड़ी ने 35 मैच खेले हैं, जिनकी 35 पारियों में वह छह फिफ्टी की मदद से 1014 रन बना पाई. इन मैच में उनका स्ट्राइक रेट काफी हैरान कर देने वाला रहा है. स्टफनी ने टी20 वर्ल्ड कप में 94.67 के स्ट्राइक रेट और 37.55 की औसत से रन कूटे हैं.

सूजी बेट्स

Suzie Bates

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्ज का नाम इस फेहरिस्त में नंबर-1 स्थान पर मौजूद है. 38 वर्षीय खिलाड़ी कीवी टीम के लिए धुआंधार बल्लेबाजी कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन कूटने का कारनामा किया है. उनके नाम इस समय 42 मुकाबलों की 42 पारियों में कुल 1216 रन दर्ज हैं. इस दौरान सूजी बेट्ज के बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं. 2009 में टी20 विश्व कप डेब्यू करने वाली ये कीवी खिलाड़ी इस साल अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलेगी.

मानव सुथार ही नहीं, डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं ये 4 खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

Tagged:

Alyssa Healy Meg Lanning Sophie Devine T20 Women's World Cup T20 Women's World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com