SA vs NZ मैच बारिश से धुला तो फिर ये टीम खेलेगी फाइनल? रिजर्व डे का गणित भी समझें
Published - 03 Mar 2026, 04:52 PM | Updated - 03 Mar 2026, 04:58 PM
SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखीरी मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां पहला सेमीफाइनल मुकाबला चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर इस नॉकआउट मुकाबले में बारिश खलल डालती है, तो फाइनल की राह कौन तय करेगा? आईसीसी ने इसके लिए कड़े नियम बनाए हैं, जिसमें रिजर्व डे और सुपर-8 की अंक तालिका की भूमिका अहम होगी।
SA vs NZ मैच में रिजर्व डे का नियम

SA vs NZ के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने पांच मार्च को रिजर्व डे के रूप में सुरक्षित रखा है। नियम के मुताबिक, अगर 4 मार्च को बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है या अधूरा रहता है,
तो मैच अगले दिन वहीं से शुरू किया जाएगा जहां वह रुका था। मैच के परिणाम के लिए कम से कम दोनों पारियों में 10-10 ओवर का खेल होना अनिवार्य है।
यदि पहले दिन अतिरिक्त समय देने के बावजूद 10 ओवर का खेल संभव नहीं होता, तभी मैच रिजर्व डे पर जाएगा। रिजर्व डे वाले दिन भी मैच को पूरा करने के लिए अंपायर्स के पास अतिरिक्त समय 120 मिनट उपलब्ध रहेगा ताकि खेल का नतीजा मैदान पर ही निकल सके।
लंदन की सड़कों पर पापा के साथ ठुमक-ठुमक कर चलते नजर आए अकाय कोहली, मासूमियत का VIDEO वायरल
अगर रिजर्व डे भी धुल गया तो SA vs NZ में कौन जाएगा फाइनल में?
क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे डरावना स्थिति वह है जब चार को SA vs NZ और पांच मार्च को IND vs ENG दोनों ही दिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़े। अगर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता है और एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तो आईसीसी के नियमों के अनुसार सुपर-8 राउंड की अंक तालिका का सहारा लिया जाएगा।
इस स्थिति में, जो टीम अपने सुपर-8 ग्रुप में टॉप स्थान पर रही थी, उसे सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। आंकड़ों पर गौर करें तो दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में अपने सभी तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रही थी। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर बारिश से मैच धुलता है, तो दक्षिण अफ्रीका बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी।
कौन हैं टी20 के 2 ऑल टाइम बेस्ट बॉलर? ग्लेन मैग्रा ने तुरंत इन 2 गेंदबाजों का लिया नाम
ईडन गार्डन्स का में सेमीफाइनल की जंग
कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होने वाला यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने की उम्मीद है। SA vs NZ के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और वर्तमान फॉर्म को देखें तो दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं।
दक्षिण अफ्रीका जहां अपना विजय रथ को बनाए रखना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम नॉकआउट मुकाबलों में हमेशा खतरनाक साबित होती है। इसका सबसे बड़ा भोगी भारत रहा है।
फैंस उम्मीद करेंगे कि बारिश इस महामुकाबले का मजा न किरकिरा करे। हालांकि, रिजर्व डे और सुपर-8 की रैंकिंग दक्षिण अफ्रीका को सिधा बढ़त दिख रही है, क्योंकि बारिश की स्थिति में फायदा उन्हीं का होने वाला है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर