आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, तो छीनेगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी! फिर ये खिलाड़ी बनेगा कैप्टन

Published - 28 Jun 2026, 04:06 PM | Updated - 28 Jun 2026, 05:42 PM

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का समापन होने वाला है. 28 जून को बेलफास्ट के मैदान में दोनों टीमें आखिरी और दूसरे मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. पहले टी20 में टीम इंडिया को मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है. ऐसे में सबकी नजरे दूसरे मुकाबले पर टिकी है. दावा किया जा रहा है कि अगर भारतीय टीम यह भिड़ंत भी गंवा देती है तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी अपनी इस पद से हाथ धोना पड़ सकता है.

Shreyas Iyer की कप्तानी पर मंडराया खतरा

Shreyas Iyer

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए बेहद अहम थी. बतौर कप्तान यह उनकी पहली श्रृंखला थी, जिसमें वह उम्मीद की मुताबिक शुरुआत नहीं कर सके. 24 जून को बेलफ़ास्ट में पहला टी20 मैच में टीम इंडिया को 34 रनों से शिकस्त का मुंह देखना पड़ा, जिसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम की रणनीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

इस भिंडंत के दौरान उन्होंने कई फैसले किए, जिसका खामियाजा टीम को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा. इसलिए अब कहा जा रहा है कि अगर भारत दूसरा टी20 भी हार जाता है तो भारतीय बोर्ड नए कप्तान का चयन कर सकते हैं.

वेस्टइंडीज की इन 2 बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कर डाली 401 रन की साझेदारी

इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान

यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से टी20 टीम इंडिया की कप्तानी छिनता है, तो उनके बाद शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. फिलहाल, वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं.

पिछले कुछ समय में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. हाल ही में खेले गए आईपीएल 2026 में शुभमन गिल ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार नजर आए थे. उनके पास कप्तानी के दबाव के बावजूद ज़बरदस्त बल्लेबाजी करने की काबिलियत है.

बतौर कप्तान किया है शानदार प्रदर्शन

गौरतलब यह है कि शुभमन गिल ने जब से टीम इंडिया की कमान संभाली है तब से उनका बल्ला जमकर गरजा है. उन्होंने कप्तानी करते हुए 23 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 28 पारियों में वह 69.25 की औसत से 1662 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सात शतक और छह अर्धशतक जड़े हैं. अब अगर भारतीय चयनकर्ता शुभमन गिल को टी20 का कप्तान बनाते हैं तो वह कैप्टेंसी और बैटिंग- दोनों विभागों में अपना योगदान देते नजर आ सकते हैं.

कौन है Amir Jangoo? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जड़ डाला 233 रन का दोहरा शतक

Tagged:

team india shreyas iyer IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com