Ricky Ponting : आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर अपनी फील्डिंग की वजह से सवालों के घेरे में आ गई है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम ने इतने आसान कैच छोड़े कि खुद हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाए।
मैच के दौरान लाइव इंटरव्यू दे रहे पोंटिंग (Ricky Ponting) ने खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका मन कर रहा है कि हाथ में पकड़ा माइक्रोफोन मैदान पर फेंक दें। पंजाब की लगातार हो रही गलतियों ने मैच का पूरा रुख बदल दिया और हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इसका जमकर फायदा उठाया।
लाइव इंटरव्यू में फूटा Ricky Ponting का गुस्सा
मुकाबले के दौरान करीब 10वें ओवर में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ब्रॉडकास्टर्स को लाइव इंटरव्यू दे रहे थे। इसी दौरान मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने लगातार आसान कैच टपका दिए।
सबसे पहले कूपर कॉनोली ने मौका गंवाया, फिर शशांक सिंह ने आसान कैच छोड़ दिया और उसके तुरंत बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी ईशान किशन का सीधा कैच पकड़ने में नाकाम रहे। लगातार हो रही इन गलतियों को देखकर पोंटिंग का धैर्य जवाब दे गया।
उन्होंने ऑन एयर कहा कि टीम की फील्डिंग देखकर बेहद निराशा हो रही है। टाइमआउट के दौरान भी उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करने की कोशिश की थी, लेकिन मैदान पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दिया।
शशांक सिंह की खराब फॉर्म बनी चिंता
पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता शशांक सिंह की लगातार खराब फील्डिंग रही। पिछले कुछ सीजन में शानदार कैच पकड़ने वाले शशांक इस बार बिल्कुल अलग नज़र आ रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर हेनरिक क्लासेन का आसान कैच छोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले तीन मुकाबलों में यह उनका पांचवां ड्रॉप कैच था।
पोंटिंग (Ricky Ponting) ने हालांकि उनके प्रति सहानुभूति दिखाई और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कैच छूटने का वायरस उनके पीछे पड़ गया हो। हैमस्ट्रिंग चोट से वापसी के बाद शशांक हाई कैच पकड़ने में लगातार संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं, जिसका असर टीम के आत्मविश्वास पर भी पड़ रहा है।
युजवेंद्र चहल की मेहनत पर फिरा पानी
मैदान पर सबसे ज्यादा निराश युजवेंद्र चहल नज़र आए। उनकी गेंदबाजी पर लगातार कैच छोड़े गए, जिससे उनका गुस्सा और बेबसी साफ दिखाई दीं। पहले क्लासें का कैच छोड़ा गया, फिर ईशान किशन को जीवनदान मिला और उसके बाद विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने स्टंपिंग का आसान मौका गंवा दिया।
इन घटनाओं के बाद चहल मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और सिर पकड़कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दिए। पोंटिंग (Ricky Ponting) ने मैच के बाद कहा कि टीम ने एक रात पहले फ्लडलाइट्स में खास कैचिंग प्रैक्टिस की थी, इसलिए इतनी गलतियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं।
किशन और क्लासें ने उठाया पूरा फायदा
पंजाब की खराब फील्डिंग का पूरा फायदा हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उठाया। ईशान किशन को मिले जीवनदान काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 55 रनों की अहम पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक जड़कर पंजाब के गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
लगातार मिले मौकों की वजह से हैदराबाद की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाये , जवाब में पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना पाई और मुक़ाबले को 33 रनों से हार गई।
अब पंजाब किंग्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फील्डिंग सुधारने की होगी, क्योंकि ऐसी गलतियां टीम के प्लेऑफ सपने को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं।
"मेरा मन कर रहा है कि...." शशांक सिंह के खराब प्रदर्शन ने चढ़ाया रिकी पोंटिंग का पारा, LIVE कमेंट्री के दौरान फूटा गुस्सा
Published - 07 May 2026, 03:18 PM | Updated - 08 May 2026, 01:01 PM
Table of Contents

ये भी पढ़े : MS Dhoni के सूजे हुए पैर का वीडियो हुआ वायरल, कंडीशन बता रही अब नहीं खेलेंगे सीजन का एक भी मैच
Tagged:
Ricky Ponting PUNJAB KINGS cricket news IPL 2026ऑथर के बारे में
मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर