क्रिकेट से बढ़कर इंसानियत, सलमान आगा के बयान ने जीता हिंदुस्तान, कहा 'हम‘ अभिषेक को खेलते देखना चाहते...'
Published - 14 Feb 2026, 04:20 PM | Updated - 14 Feb 2026, 04:39 PM
Table of Contents
Salman Ali Agha: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और शनिवार को अभ्यास करने के लिए स्टेडियम जा सकती है।
हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले शनिवार को ही पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसने भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सलमान (Salman Ali Agha) ने कहा कि वह अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते देखना चाहते हैं…।
'हम अभिषेक को खेलते देखना चाहते...' Salman Ali Agha
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) भारत-पाकिस्तान मुकाबले से एक दिन पहले पत्रकारों से वार्ता करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों के तीखे सवालों का जवाब भी डटकर दिया, लेकिन इसी में सलमान ने एक ऐसा जवाब भी दिया, जिनसे भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया। सलमान (Salman Ali Agha) ने अभिषेक को लेकर कहा कि
"वह कल खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं।"
यानी साफ है कि सलमान आगा (Salman Ali Agha) भी चाहते हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में अभिषेक शर्मा भी मैदान पर हों। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की ओर से अभिषेक की फिटनेस को लेकर कोई नई अपडेट सामने नहीं आई है, ऐसे में देखना होगा कि भारत अपने पत्ते टॉस के समय खोलती है या फिर पहले ही वह अभिषेक के नाम पर मुहर लगा देती है।
क्या हुआ था अभिषेक को?
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट इंफेक्शन से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में पहली गेंद पर आउट होने के बाद अभिषेक फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे।
हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के वानखेड़े में नेट सेशन के समय अभिषेक ने कुछ खास लिया था, जिसके बाद उनको पेट की समस्या से जुझना पड़ा। जबकि मैच के दौरान भी अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद भी उनको अमेरिका के खिलाफ मैदान पर उतारा गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक को पेट में इंफेक्शन इतना बढ़ गया था, कि बाद में उनको बुखार आ गया और अंत में उनकी हालात अधिक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि, अभिषेक अब फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल सकते हैं।
टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात
पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं अभिषेक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही टीम प्रबंधन की ओर से कोई बयान आया है। जबकि नामीबिया के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्या ने कहा था कि अभिषेक को एक-दो मैच से बाहर रहना पड़ सकता है। लेकिन खबरें हैं कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।
जबकि पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक के माता-पिता भी श्रीलंका के कोलंबो पहुंच चुके हैं, जहां वह अपने बेटे को खेलते हुए देखेंगे। बता दें कि, अभिषेक के माता-पिता अगर श्रीलंका जा रहे हैं तो साफ है कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बैटिंग के लिए उतर सकते हैं।
आयरलैंड ने ओमान को दी शिकस्त, Group B पॉइंट्स टेबल से उठा पर्दा, ये 2 टीमें जाएगी अब Super-8
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर