इंजरी के चलते AFG टी20 सीरीज मिस करेंगे हर्षित राणा, ये खूंखार तेज गेंदबाज करेगा अब रिप्लेस

Published - 10 Sep 2026, 03:18 PM | Updated - 10 Sep 2026, 03:55 PM

Harshit Rana

13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लग सकता है। स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इंजरी के चलते उनके लिए आगामी सीरीज का हिस्सा बन पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अगर हर्षित राणा (Harshit Rana) फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहते हैं, तो उनकी जगह टीम इंडिया में 24 वर्षीय खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

इंजरी के चलते AFG टी20 सीरीज मिस करेंगे Harshit Rana

Harshit Rana

अफ़गानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए हर्षित राणा का टीम इंडिया में चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन किया गया था। यानी उन्हें सीरीज में खेलने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई द्वारा निर्धारित फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह टेस्ट पास करने में नाकाम रहेहैं। इसके बाद से ही खबरें आ रही हैं कि वह अफगानिस्तान टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने भी जानकारी दी कि उन्हें फिटनेस हासिल करने में अभी कुछ और समय लग सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पांड्या की वापसी, पाटीदार को भी मौका

Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने इसी साल भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर अपना दमखम साबित किया। अब तक कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए वह 9 विकेट चटका सके। इसदौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट हासिल करना रहा। इसके अलावा तीन वनडे में उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं। वहीं, अब हर्षित राणा (Harshit Rana) की गैरमौजूदगी में उनसे प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

जसप्रीत बुमराह होंगे सीरीज का हिस्सा?

जहां नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की फिटनेस को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है, तो वहीं जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी पर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि, लाइव हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह भी मैच सिमुलेशन के बाद फिट घोषित हुए हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अब खुल्लम-खुला सामने आई रोहित-अगरकर की लड़ाई, 'Non Committal' टी-शर्ट पहन हिटमैन ने खुलेआम दी चुनौती?

Tagged:

team india IND vs AFG harshit rana Prince Yadav
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com