गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने छोड़ा रेड बॉल क्रिकेट, अब सिर्फ वनडे और टी20 खेलेगा

Published - 25 Jun 2026, 12:49 PM | Updated - 25 Jun 2026, 03:18 PM

Gujarat Titans

Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के समापन के बाद, सभी फ्रेंचाइजियां IPL 2027 के ऑक्शन की तैयारियों में जुट गई है. संभावना है कि दिसंबर 2026 या साल 2027 की शुरुआत में इसका आयोजन किया जा सकता है. इस बीच, अगले सीजन के लिए टीमों की रिटेंशन लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं, अब गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के एक खिलाड़ी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लेयर ने रेड क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है.

Gujarat Titans के खिलाड़ी ने छोड़ा रेड बॉल क्रिकेट

Gujarat Titans 2

दरअसल, गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बैंटन ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर को कुछ समय रोकने का फैसला लिया है. उन्होंने समरसेट के साथ 2028 सीजन के अंत तक सीमित ओवरों का एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. व्हाइट-बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. रेड-बॉल क्रिकेट के होनहार खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले टॉम बैंटन ने साल 2025 में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ 371 रन बनाकर ऐतिहासिक पारी खेली थी.

REPORTS: टीम इंडिया से निकाल दिए जाएंगे रोहित शर्मा, गंभीर-अगरकर नहीं चाहते खेले वर्ल्ड कप 2027

क्लब के साथ हुआ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू

गौरतलब यह है कि टॉम बैंटन का समरसेट के साथ पिछला कॉन्ट्रैक्ट मौजूदा सत्र के अंत में समाप्त होने वाला था. लेकिन क्लब ने एक नया करार जारी कर उन्हें 2028 तक अपने साथ जोड़ा रखा है. हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की खास बात यह है कि ये सिर्फ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के लिए ही है.

रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने ये फैसला असीमित ओवर क्रिकेट के खराब प्रदर्शन के बाद लिया है. पिछले सीजन यादगार पारी खेलने के बाद वह 16 फर्स्ट क्लास पारियों में सिर्फ एक ही अर्धशतक ही जड़ सके. इसके अलावा टॉम बैंटन को इस साल एक भी प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

IPL 2026 में हुई थी Gujarat Titans टीम में एंट्री

टॉम बैंटन की साल 2026 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) में एंट्री हुई थी. IPL 2026 ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया था. लेकिन उन्हें उंगली में इंजरी की वजह से बीच सीजन पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. हालांकि, इससे पहले वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. इसके बाद साउथ अफ़्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़ेन को 75 लाख रुपये में टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया.

रोहित शर्मा अपनाते हैं ये 3 अन्धविश्वास, मैच से पहले जरुर करते ये टोटकेबाजी

Tagged:

Gujarat Titans Tom Banton IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com