GT Playing XI: शाहरुख़-कृष्णा की एंट्री! तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, हैदराबाद के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-11 फाइनल
Published - 11 May 2026, 10:38 AM | Updated - 11 May 2026, 11:01 AM
Table of Contents
GT Playing XI: आईपीएल 2026 में 56 वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 12 मई 2026 मंगलवार को होगी. इसके लिए गुजरात ने पहले ही अपनी प्लेइंग XI तैयार (GT Playing XI) कर ली है.
हालांकि, हैदराबाद जैसे मजबूत टीम के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल और मैनेजमेंट 2 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकता है तो वहीं, शाहरुख़ और कृष्णा को एकादश में खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता हैहै.
GT Playing XI: शाहरुख़-कृष्णा की एंट्री तो ये 2 खिलाड़ी बाहर

पिछले मैच में ऑलराउंडर निशांत संधू को गुजरात ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निराश किया. अब कप्तान गिल निशांत संधू की जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर शाहरुख़ खान को मौका दे सकते हैं.
वहीं, पिछले मुकाबले में अपने 4 ओवर में 55 रन देने वाले मोहम्मद सिराज को हैदराबाद के खिलाफ ड्रॉप कर पिछले सीजन के पर्पल कैप विनर प्रसिद्द कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में वापसी करवा सकते हैं.
RCB vs MI Stats: मुंबई को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद RCB के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
GT Playing XI: कैसी होगी GT की प्लेइंग XI
गुजरात (GT Playing XI) की ओपनिंग की जिम्मेदारी शुभमन गिल (कप्तान) पर रहेगा. उनके साथ साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर उतरेंगे. दोनों ही टीम को मजबूत शुरूआत दिलाने में सक्षम है. तीसरे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर मौजूद रहेंगे.
उनकी खासियत है कि तेज स्ट्राइक से रन बनाना. साथ ही विकेट के पीछे से टीम को जीत दिलाना. वह आधुनिक क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक कहे जाते हैं.
वहीं, चौथे नंबर पर वाशिंगटन सुंदर होंगे. वह मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. उनके बाद ऑलराउंडर जेसन होल्डर होंगे. वह अपनी कसी हुई गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.
छठें स्थान पर नीचले क्रम में शाहरुख़ खान और सातवें पर बेहतरीन लोअर-ऑर्डर फिनिशर और लेग स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया जिम्मा संभालेंगे. राहुल दबाव में और आखिरी ओवर में रन बटोरने में माहिर हैं. वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अकेले टीम को जीत दिलाना का दम रखते हैं.
गेंदबाजी में कौन-कौन?
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और प्रसिद्द कृष्णा मौजूद रहेंगे. राशिद खान (Rashid Khan) आधुनिक टी20 क्रिकेट और GT के प्रमुख लेग-स्पिनर हैं. वह सटीक गेंदबाजी, और गुगली से बल्लेबाजों के परेशान करने में सक्षम हैं.
अरशद भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज है. वह जरूरत पड़ने पर टीम के लिए विकेट लेने के साथ रन भी बना सकते हैं.
कगिसो रबाडा और प्रसिद्द कृष्णा दोनों ही तेज गेंदबाजी के एक्सपर्ट है. दोनों दिग्गज बॉलर GT के प्रमुख तेज गेंदबाज है. दोनों की गेंदबाजी शैली और खूबियां हैदराबाद के बल्लेबाजों पर कहर ढा सकती है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आर साई किशोर को खिलाया जा सकता है.
GT Playing XI: हैदराबाद के खिलाफ गुजरात की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख़ खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्द कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर
R Ashwin ने Vaibhav Suryavanshi के टेस्ट डेब्यू की उठाई मांग, BCCI को इसका बंपर फायदा भी बताया
Tagged:
GT VS SRH GT Playing XI IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर