Punjab Kings के खेमे में मातम, स्टार खिलाड़ी की मां का निधन, शोक में डूबी पूरी टीम

Published - 28 Apr 2026, 01:51 PM | Updated - 28 Apr 2026, 01:55 PM

Punjab Kings

Punjab Kings: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. जिस वजह से पीबीकेएस IPL 2026 की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. विपक्षी टीमें भी पंजाब की फॉर्म को देखकर डरी हुई है.

अब टीम का अगला मुकाबला आज यानी की मंगलवार 28 अप्रैल को है. लेकिन इसी बीच पंजाब (Punjab Kings) खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक स्टार खिलाड़ी की मां का अचानक निधन हो गया है.

Punjab Kings के स्टार खिलाड़ी की मां का निधन

Azmatullah Omarzai

दरअसल, Punjab Kings के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की मां का निधन हो गया है. इसी पुष्टि खुद उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद नबी और करीम जनत ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अजमतुल्लाह उमरजई के फैंस को उनके मां के गुजर जाने की जानकारी दी है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों मोहम्मद नबी और करीम जनत ने सोशल मीडिया पर उमरजई के मां के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई की मां के निधन से हम बहुत दुखी हैं. अल्लाह पाक मृत आत्मा को जन्नत नसीब करें और परिवार को सब्र दे. हम इन कठिन पलों में उनके साथ हैं"

वहीं, मोहम्मद नबी ने भी जमतुल्लाह उमरजई की मां के निधन पर दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा, "उमरजई की मां के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. अल्लाह उनकी रूह को जन्नत के उच्च स्थान पर जगह दे और पूरे परिवार को धैर्य और ताकत प्रदान करे"

Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड निकली Ashish Chanchlani की एक्स? सभी के सामने आई रिश्तें की पूरी सच्चाई

Azmatullah Omarzai को नहीं मिला खेलने का मौका

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) शानदार युवा ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन बॉलिंग और बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है. आईपीएल 2026 में वह पंजाब किंग्स का हिस्सा है.

लेकिन इस सीजन में उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. वहीं, उमरजई की मां के निधन पर पंजाब ने भी शोक जताया है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि आगे के मैचों के लिए अफगानी खिलाड़ी उपलब्ध रहेगा या नहीं.

अंक तालिका में टॉप पर पंजाब

वहीं, पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जबरदस्त टीम बनकर उभरी है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम सफलता ही सीढ़ियां चढ रही है. अब तक पंजाब ने 7 मुकाबले खेले हैं, और किसी में भी हार नहीं मिली है. टीम अंक तालिका में 1.333 रन रेट के साथ पहले स्थान पर है.

वहीं, PBKS को इस सीजन का प्रबल विजेता माना जा रहा है. अगर टीम इसी लय के साथ खेलती रही तो आईपीएल 2026 की ट्रॉफी भी उठा सकती है.

कौन है पाकिस्तानी बल्लेबाज Hasan Nawaz? जिसने टीम इंडिया के बॉलर को दी धमकी, कहा ''मन करता हैं उन्हें मारू....''

Tagged:

PUNJAB KINGS Azmatullah Omarzai IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

183 से 185 करोड़ रुपये के बीच

IPL 2025 में पंजाब ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com