Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड निकली Ashish Chanchlani की एक्स? सभी के सामने आई रिश्तें की पूरी सच्चाई

Published - 28 Apr 2026, 12:36 PM | Updated - 28 Apr 2026, 12:47 PM

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: पंजाब के धाकड़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. वह मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. अक्सर दोनों साथ में एक साथ स्पॉट किए जाते हैं. आईपीएल 2026 में भी समरीन अर्शदीप (Arshdeep Singh) के साथ हर मैच में दिखाई दे रही है. दोनों एक-दूसरे के हाथ पकड़कर कभी होटल में दिखाई देते हैं तो कभी एयरपोर्ट पर.

दूसरी ओर समरीन कौर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही है. फैंस का दावा है कि अर्शदीप सिंह से पहले समरीन कौर Ashish Chanchlani को डेट कर चुकी है.

Arshdeep Singh से पहले आशीष चंचलानी को डेट कर चुकी है समरीन?

Arshdeep Singh

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि समरीन कौर फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी की गर्लफ्रेंड रह चुकी है. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की गर्लफ्रेंड कई सालों से फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में एक्टिव है. वह अब तक कई मशहूर गानों में नजर आ चुकी है.

बता दें कि समरीन कौन और आशीष चंचलानी के साथ में सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही है. दोनों को एक साथ पहली बार फंक्शन्स में साथ देखा गया.

इसके बाद उन्हें 2022 में मुंबई में फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेते हुए देखा गया. इस दौरान दोनों ने साथ में कैमरे के सामने खूब पोज दिए. वहीं, समरीन और आशीष ने साथ में क्रिएटर यूनाइटेड 2023 में शिरकत की.

आशीष और समरीन ने कई सालों तक किया डे ट

उसी साल समरीन और आशीष का एक वीडियो भी सामने आया. जिसमें दोनों एक कैफे में दिखाई दिए थे. समरीन ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पोस्ट किया था. जिसपर कई पॉपुलर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए थे.

हालांकि, दोनों ने एक बार अपने फैंस को स्पष्ट किया था कि दोनों के बीच में सिर्फ अच्छी दोस्ती है. उस से ज्यादा कुछ नहीं है. फिर डेटिंग की खबरों को बढ़ता देख दोनों ने एक-दूसरे के साथ पोस्ट करना बंद कर दिया.

वहीं, जब आशीष संग समरीन की ब्रेकअप की अफवाह फैली तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, कुछ पर्सनल कारणों की वजह से दोनों के बीच दोस्ती नहीं रही है. एक्ट्रेस ने साफ जाहिर किया की अलग होने के बाद भी वह एक-दूसरे की इज्जत करते हैं.

K ने बीच सीजन बुलाया Vaibhav Sooryavanshi पार्ट-2! नन्ही सी उम्र में जड़ता लंबे-लंबे छक्के

Arshdeep Singh और समरीन की लवस्टोरी

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पहली बार अप्रैल 2026 में समरीन कौर के साथ एक स्नैपचैट स्टोरी शेयर की थी. जिसमें उन्होंने कुछ लिखा नहीं था. लेकिन वह एक ल़ड़की का हाथ पकड़ते हुए दिखाई दिए थे. वहीं, फैंस की भी नजरें काफी तेज थी. उन्होंने तुंरत लड़की के हाथ का टैटू पकड़ लिया, जो कि समरीन कौर के टैटू से मिलता-जुलता था.

इसके बाद फिर समरीन पंजाब के हर मैच में दिखाई देने लगी, और कुछ समय बाद ही अर्शदीप के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आई. जिससे यह सारी अफवाहें सच हो गई.

MI Playing XI: Rohit का कमबैक, Chahar की भी वापसी! SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की प्लेइंग-XI तैयार

Tagged:

Arshdeep Singh IPL 2026 Samreen Kaur Ashish Chanchlani
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

पंजाब के लिए

समरीन कौर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com