IPL 2026 के 4 बुढ़ें विदेशी खिलाड़ी अगले सीजन खेलेंगे PSL! भारत से अनसोल्ड होकर जाएंगे सीधे पाकिस्तान

Published - 03 May 2026, 04:36 PM | Updated - 03 May 2026, 04:39 PM

IPL 2026

IPL 2026: ऐसा कहा जाता है कि जिन खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिलता है वह पड़ोसी देश पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को कोई खरीदार नहीं मिला था, जिसके बाद इन दोनों ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया।

बकि अगले साल चार और खिलाड़ी आईपीएल (IPL 2026) से पीएसएल का टिकट कटा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन बन सकते हैं ये चार खिलाड़ी, जो आईपीएल में अनसोल्ड होकर पीएसएल में खेलने जा सकते हैं।

IPL 2026: ट्रेंट बोल्ट को खरीदार मिलना मुश्किल

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। लेकिन मौजूदा सीजन में उनका फॉर्म साधारण रहा है। मौजूदा सीजन में एमआई के लिए बोल्ट ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो विकेट लिए हैं तो इकॉनमी रेट इस दौरान उनका 11.62 रहा है, जो कि काफी महंगा है।

यही कारण है कि एमआई अगले सीजन बोल्ट को रिलीज कर सकती है, जिसके बाद उनका दोबारा आईपीएल (IPL 2026) में बिकना काफी मुश्किल होगा। हां, वह पाकिस्तान सुपर लीग का रुख जरूर कर सकते हैं।

डी कॉक की होगी विदाई

मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डी कॉक को मिनी ऑक्शन में एक करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था। चौंकाने वाली बात ये है कि इस विस्फोटक बल्लेबाज के लिए मिनी ऑक्शन में एमआई को छोड़कर अन्य किसी भी फ्रेंचाइजी ने पैडल नहीं उठाया था, जिसके बाद साफ है कि अगर डी कॉक अगले साल ऑक्शन में जाते हैं तो फिर उनको खरीदार मिलना बेहद मुश्किल होगा।

ऐसे में उनके पास पीएसएल में खेलने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा। क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 3 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक की मदद से 132 रन बनाए हैं। यह शतक डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था, लेकिन अगली दो पारियों में 13 और 7 का स्कोर बनाने के बाद टीम मैनेजमेंट ने उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था।

निकोलस पूरन भी कर सकते हैं PSL का रुख

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मौजूदा सीजन में खेली 8 पारियों में 10.25 की औसत और 81.8 के मामूली स्ट्राइख रेट के साथ सिर्फ 82 रन बनाए हैं। इस प्रदर्शन के बाद यकीनन पूरन की लखनऊ टीम से छुट्टी हो सकती है और ऑक्शन में उनको खरीदार मिलना भी बेहद मुश्किल लग रहा है।

इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि वह अनसोल्ड जा सकते हैं, जिसके बाद उनके पास सिर्फ पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का मौका रह जाएगा। यानी आईपीएल (IPL 2026) में अनसोल्ड होकर वह पड़ोसी देश पाकिस्तान में खेलते नजर आ सकते हैं।

पत्नी के साथ बीच सड़क पर लड़ते नजर आए David Miller, हसबैंड-वाइफ की तीखी बहसबाजी का VIDEO वायरल

जॉर्ज लिंडे फिर होंगे अनसोल्ड

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था और वे अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह 1 करोड़ के उनके बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया। लिंडे बाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अभी तक मिले मौकों में वह अधिक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

लिंडे ने बल्ले से 3 पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं और गेंद से सिर्फ एक विकेट लिया है। अगर वह आगामी मैचों में भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हैं तो यकीनन अगले साल भी उनको खरीदार मिलना मुश्किल है और फिर उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं होगा।

IPL 2026 इन 4 खिलाड़ियों का बन जायेगा पहला और आखिरी! अब शायद कभी नहीं आएंगे इस लीग में नजर

Tagged:

Trent Boult Pakistan Super League Nicolas Pooran IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com