पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया पर दिया विवादित बयान, बोला 'वेस्टइंडीज से हारे, तो इनके IPL कॉन्ट्रैक्ट रद्द करो....'

Published - 01 Mar 2026, 03:11 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:03 PM

Team India

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का बेहद रोमांचक और महत्वपूर्ण मुकाबला एक मार्च, रविवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीतने में कामयाब रहेगी वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को घर वापसी करनी होगी।

लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी ने एक विवादित बयान दिया है। खिलाड़ी ने कहा कि अगर हमारी टीम (Team India) वेस्टइंडीज से हार जाती है तो फिर इनका आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर देना चाहिए। इस बयान ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है, जबकि खिलाड़ी को अपने इस बयान के बाद जमकर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

पूर्व खिलाड़ी का Team India पर विवादित बयान

भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले भारतीय टीम (Team India) के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनोज तिवारी ने एक विवादित बयान दिया है। मनोज तिवारी ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि "भारत ने अपने पिछले मैच में 256 रन बनाए थे, इसलिए इस स्थिति में उन्हें क्वालीफाई कर लेना चाहिए। उन पर बिल्कुल भी दबाव नहीं है।

उम्मीद यही होगी कि वे 200 से अधिक रन बनाकर वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दें। अगर वे वेस्टइंडीज को नहीं हरा पाए, तो किसी को भी आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा।" बता दें कि, मनोज तिवारी के इस बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। क्रिकेट प्रशंसक मनोज के इस बयान की कड़ी निंदा कह रहे हैं।

कौन हैं मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आमतौर पर वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हैं। लेकिन समय-समय पर वह टीम इंडिया (Team India) पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहे हैं। मनोज तिवारी ने भारत के लिए साल 2008 में वनडे और 2011 में टी20 डेब्यू किया था।

लेकिन उनका इंटरनेशनल करियर अधिक लंबा नहीं चल सका। तिवारी ने भारत के लिए 12 वनडे मैचों में 26.09 की मामूली औसत के साथ सिर्फ 287 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वहीं, 3 टी20 मैचों की एक पारी में उन्होंने 15 रन बनाए थे। जबकि 2015 में मनोज तिवारी ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था तो 2024 में वह बंगाल के लिए आखिरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते नजर आए थे।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को वेस्टइंडीज को है हराना, जानें कितने रनों के अंतर से चाहिए भारत को जीत

कोलकाता में वेस्टइंडीज को हराना मुश्किल

भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज को हराना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि एक यही रास्ता है, जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। लेकिन खास बात ये है कि वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक भी मैच नहीं हारा है। जबकि साल 2016 में इसी मैदान पर कैरेबियन टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब उठाया था।

उससे पहले साल 2016 में वेस्टइंडीज की टीम भारत (Team India) को सेमीफाइनल में हरा चुकी है और अब भारत उसी वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पुख्ता करना चाहेगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम (Team India) वेस्टइंडीज को हराने में सफल रहती है या फिर वेस्टइंडीज बड़ा उलटफेर करने सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

6,6,4,4,4,4,4,4.... मिचेल स्टार्क की पत्नी का कोहराम, खेली 158 रन की तूफानी पारी, भारत के खिलाफ उड़ाए 27 चौके 2 छक्के

Tagged:

team india manoj tiwari India vs West Indies IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com