कब, कहां और किस टीम से एशियन गेम्स का सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया, जानें पूरी जानकारी

Published - 28 Sep 2026, 02:04 PM | Updated - 28 Sep 2026, 03:31 PM

Team India

डिफेंडिंग चैंपियन और पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने इस बार भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 28 सितंबर को निशिन के खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते भारत और अफागानिस्तान के बीच खेले जाने वाला मुकाबला रद्द करना पड़ा. इसका नतीजा यह हुआ कि श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया. ऐसे में आइए जानते हैं कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया (Team India) की टक्कर कब और किससे होगी....

कब, कहां और किस टीम से एशियन गेम्स का सेमीफाइनल खेलेगी Team India?

Team India 88

1 अक्टूबर को निशिन में एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रीतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया (Team India) की टक्कर नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगी. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भिड़ंत बांग्लादेश और मलेशिया के बीच चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगी. यदि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल कर लेती हैं, तो फिर दोनों टीमें 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी.

100 शतक लगाने के लिए विराट कोहली के पास कितने मैच? समझें उनके शतकों का समीकरण

सेमीफाइनल भी चढ़ा बारिश की भेंट तो कौन बनाएगा फाइनल में जगह?

एशियन गेम्स के पिछले चार मुकाबलाे बारिश की भेंट चढ़ गए हैं. लीग स्टेज के दो मैच बारिश में धुलने के बाद क्वार्टरफाइनल मुकाबलों को भी रद्द करना पड़ा. ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर ख़राब मौसम की वजह से दोनों सेमीफ़ाइनल मैच भी सस्पेंडर करने पड़ें, तो कौन सी टीम फ़ाइनल में पहुँचेगी? तो आपको बता दें कि आईसीसी टी20 में टॉप रैंकिंग वाली टीम फाइनल का टिकट अपने नाम कर लेगी. यानी फिर 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा.

ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी में जीता था Team India ने गोल्ड मेडल

साल 2022 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारतीय टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रही थी. उस दौरान क्रिकेट को एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार स्थान दिया गया था. भारतीय पुरुष टीम ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता, जबकि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था.

पाकिस्तान-हांगकांग क्वॉर्टर फाइनल रद्द, अब इस टीम को मिला सीधे सेमीफाइनल का टिकट

Tagged:

team india Asian Games 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com