DC vs RCB Live Streaming: TV चैनल से लेकर मोबाइल ऐप तक की पूरी डिटेल, जानें कहाँ पर देखें केएल vs कोहली मैच

Published - 26 Apr 2026, 09:30 AM | Updated - 26 Apr 2026, 09:36 AM

DC vs RCB Live Streaming
DC vs RCB Live Streaming: आईपीएल 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अंक तालिका में काफी फर्क है. RCB 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. जबकि, दिल्ली तीन जीत के साथ 6छठें नंबर पर मौजूद है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. हालांकि, आरसीबी अपनी बेहतरीन फॉर्म में है.

वहीं, पंजाब से शुक्रवार को हारने के बाद दिल्ली किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. चलिए तो जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (DC vs RCB Live Streaming) का यह मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

DC vs RCB Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

DC vs RCB Live Streaming

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (DC vs RCB Live Streaming) के बीच 27 अप्रैल, सोमवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस 7 बजे होगा.

आरसीबी टीम का यह आठवां मुकाबला होगा. अगर टीम यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहती हे तो अंक तालिका में अच्छे रन रेट के साथ बढ़त भी हासिल कर सकती है. वहीं, दिल्ली इस सीजन संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है. अब इस मुकाबले में दोनों टीमों की कोशिश होगी की किसी भी तरह जीत हासिल करना.

टीवी पर कैसे देखें लाइव?

अगर आप स्टेडियम जाए बिना बड़ी स्क्रीन पर मैच का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं. खास बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा भाषा में भी मैच का आनंद ले सकते हैं. क्योंकि, स्टार नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड और कई भाषाएं उपलब्ध है. घर पर और टीवी की बड़ी स्क्रीन पर चौके-छक्के देखने का मजा दोगुना हो जाता है.

RR vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के नाम घटिया रिकॉर्ड दर्ज, प्वाइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल

इस ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप घर पर नहीं हैं, और ट्रैवल कर रहे है. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (DC vs RCB Live Streaming) का मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो आसानी से मोबाइल पर मैच देख सकते हैं. क्योंकि आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है.

हालांकि, आप को JIOHOTSTAR का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. शुरूआती कुछ मिनटों के लिए बिल्कुल मुफ्त में मैच देख सकते हैं. लेकिन अगर आगे भी आपको देखना है तो उसके लिए सब्सक्रिप्शन अनिवार्य है.

RR vs SRH: Ishan Kishan की पारी ने वैभव के शतक पर पानी फेरा, सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से राजस्थान को हराया

Tagged:

Royal Challengers Bangalore Delhi Capitals IPL 2026 DC vs RCB Live Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

27 अप्रैल सोमवार को

दूसरे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com