DC vs KKR stats: केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने फिन एलन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन खिलाड़ी ने कर दिया ऐसा कारनामा.......
Published - 09 May 2026, 12:11 AM | Updated - 09 May 2026, 12:28 AM
Table of Contents
फिन एलन (Finn Allen) ने आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से वह तबाही मचाई है, जिसने रिकॉर्ड बुक के पन्ने पलट दिए हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में फिन एलन की इस शतकीय पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा जीत दिलाई
साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल कीं। एलन की इस पारी में स्पिनर्स के खिलाफ उनकी बेरहमी साफ देखने को मिली, जहाँ उन्होंने चौकों से ज्यादा छक्कों में डील किया।
केकेआर के लिए शतक जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने Finn Allen

कोलकाता नाइट राइडर्स के गौरवशाली इतिहास में फिन एलन (Finn Allen) अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टीम के लिए शतकीय पारी खेली है। वह केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने 2008 में, वेंकटेश अय्यर ने 2023 और सुनील नरेन 2024 यह कारनामा कर चुके हैं। एलन ने दिल्ली के खिलाफ मात्र 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें उन्होंने कुल 10 छक्के जड़े। वह ब्रेंडन मैकुलम के बाद आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी बन गए हैं।
DC vs KKR: फिन एलन की शतकीय पारी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर की आठ विकेट से शानदार जीत
स्पिनर्स के खिलाफ बनाए रिकार्ड
इस पारी की सबसे खास बात स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ फिन एलन (Finn Allen) का आक्रामक रुख रहा। एलन ने स्पिनर्स के खिलाफ 235.48 के स्ट्राइक रेट से 31 गेंदों में 73 रन ठोक डाले।
यह आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा स्पिन के खिलाफ एक पारी में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। अगर प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह किसी भी आईपीएल शतक में स्पिन के खिलाफ रनों का सबसे उच्चतम हिस्सा है।
इसके अलावा, एक आईपीएल पारी में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी वह 10 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने वाले युजवेंद्र चहल को लगा इस मोटी धनराशि का जुर्माना, अब जाना भी पड़ेगा जेल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शर्मनाक रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन काफी खराब साबित हो रहा है। जहाँ 2008 से 2025 के बीच 18 सालों में दिल्ली के खिलाफ केवल 6 शतक लगे थे, वहीं अकेले 2026 सीजन में ही विरोधी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 3 शतक जड़ दिए हैं।
साथ ही, दिल्ली को अपने ही घर में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, फिन एलन (Finn Allen) ने इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया, वह एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले उन्होंने इसी साल बीबीएल और टी20 वर्ल्ड कप में भी शतक लगाए थे। फिन एलन (Finn Allen) की इस ऐतिहासिक पारी ने यह साबित कर दिया है कि वह वर्तमान में दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 ओपनर्स में से एक हैं। केकेआर को उम्मीद होगी कि वह इसी फॉर्म को प्लेऑफ की दौड़ में आगे भी जारी रखेंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर