CSK vs PBKS: ऑरेन्ज-पर्पल कैप की रेस में हुआ बदलाव, हारने के बाद भी केएल राहुल को हुआ फायदा

Published - 16 Apr 2021, 06:35 PM

CSK-KL rahul

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 8वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला गया. यह मैच शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा. पंजाब के खिलाफ खाता खोलते हुए सीएसके (CSK) ने 6 विकेट से बेहद शानदार जीत हासिल की है. खास बात तो यह रही कि इस मुकाबले में दीपक चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी की. जिसकी बदौलत चेन्नई ने इस मैच को 15.4 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. ऐसे में आपको बताते हैं इस बेहद रोमांचक मैच के बाद क्या है ऑरेन्ज-पर्पल कैप (Orange Purple Cap) की रेस में चल रहे खिलाड़ियों का हाल...

ऑरेंज कैप में शामिल टॉप- 5 खिलाड़ियों की रेस बाहर हुए धवन, 5वें स्थान पर पहुंचे केएल राहुल

CSK

चेन्नई (CSK) के खिलाफ आज खेले गए मैच में केएल राहुल सिर्फ 5 रन बना सके. हालांकि ऑरेंज कैप की रेस में अब वो शीर्ष 5 खिलाड़ियों की लिस्ट शामिल हो गए हैं. जबकि शिखर धवन एक अंक के नुकसान के साथ 5वें नंबर से खिसकर 6ठे नंबर पर पहुंच गए हैं. आईपीएल 2021 के ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल नीतीश राणा (137) पहले स्थान पर काबिज हैं.

जबकि संजू सैमसन (123) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. मनीष पांडे इस रेस में 99 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं. तो वहीं 98 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल चौथे स्थान पर काबिज है. इसके अलावा 97 रन के साथ इस रेस में केएल राहुल पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

पर्पल कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर बरकरार हर्षल पटेल

ऑरेंज कैप के अलावा बात करें पर्पल कैप तो इस लिस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाज दीपक चाहर टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. लेकिन शीर्ष 5 खिलाड़ियों की लिस्ट से अभी भी बाहर हैं. पहले नंबर पर इस लिस्ट में 7 विकेट लेने वाले आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल हैं. दूसरे स्थान पर 6 विकेट हासिल करने वाले केकेआर टीम के तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल काबिज हैं.

इस रेस में तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आवेश खान हैं. जिन्होंने अब तक दो मैच में 5 विकेट झटके हैं. चौथे नंबर पर 4 विकेट लेकर हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान बरकरार हैं. जबकि 5वें नंबर पर 4 विकेट लेकर दिल्ली के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स इस रेस में बरकरार हैं.

Tagged:

आईपीएल 2021 चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स केएल राहुल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com