CSK Playing XI: हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-11 फाइनल, MS Dhoni-Akeal Hosein की वापसी!

Published - 17 May 2026, 12:45 PM | Updated - 17 May 2026, 02:13 PM

CSK Playing XI

CSK Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के 60 मुकाबलें खेले जा चुके हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रर्दशन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। लेकिन ये प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी एमएस धोनी को खेलते हुए देखने में असफल रहे हैं।

इंजरी के चलते उन्हें शुरुआती मैच मिस करने पड़े हैं। वहीं, अब अपडेट आ रहा है कि वह CSK vs SRH मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए चैन्नई की प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) क्या हो सकती है?

CSK Playing XI: इन खिलाड़ियों की होगी वापसी

CSK IPL 2026

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चैन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें चैन्नई सुपर किंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। सीएसके फैंस इस भिड़ंत के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व कप्तान एमएस धोनी CSK vs SRH मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।

12 मुकाबले मिस करने के बाद अब फैंस उन्हें खेलते हुए देख सकते हैं। एमएस धोने के अलावा अकील हुसैन भी प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं। टीम प्लानिंग के चलते उन्हें पिछले कुछ मैच में ड्रॉप कर दिया गया था।

RR Playing XI: पराग-बिश्नोई-बर्गर की एंट्री! तो ये 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, दिल्ली के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग-11

इन बल्लेबाजों के कंधों पर हो सकती है ओपनिंग की जिम्मेदारी

बात की जाए चैन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing XI) की सलामी जोड़ी की तो इस रोल में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2026 में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रर्दशन शानदार रहा है। अपनी दमदार बल्लेबाजी के बूते ये टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे और इस समय सीएसके के टॉप स्कोरर हैं। लिहाजा, अब एक बार फिर टीम को इनसे बेहतरीन प्रर्दशन की उम्मीद होगी। संजू सैमसन ने 12 पारियों में 450 रन जड़े, जबकि ऋतुराज गायकवाड के नाम 306 रन दर्ज हैं।

ऐसा हो सकता है बैटिंग ऑर्डर

हैदराबाद के खिलाफ सीएसके (CSK Playing XI) के बैटिंग ऑर्डर में संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड और एमएस धोनी के अलावा उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस का जगह मिल सकती है। इन दोनों खिलाड़ियों के कंधों पर मध्यक्रम में धुआंधार बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी होगी। जबकि फिनिशर के रुप में एसएस धोनी बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। संजू सैंमसन बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग भी करते दिखाई देंगें। वहीं, नजर डाले ऑलराउंडर्स पर तो इसके लिए शिवम दुबे और नूर अहमद का चयन हो सकता है।

इन बल्लेबाजों को मौका

कप्तान ऋतुराज गायकवाड गेंदबाजी क्रम में अकील हुसैन के साथ-साथ अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह को शामिल कर सकते हैं। अंशुल कंबोज ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट लिए हैं।

CSK Playing XI: हैदराबाद के खिलाफ चैन्नई की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट खिलाड़ी: एमएस धोनी

गिल(कप्तान), प्रिंस, ईशान, ऋतुराज, अक्षर... AFG के खिलाफ ODI टीम इंडिया हुई लीक! ये 15 खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा

Tagged:

MS Dhoni SRH vs CSK Akeal Hosein IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com