CSK ने एक नहीं 2 हेड कोच का किया ऐलान, जहीर खान के साथ इस दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
Published - 22 Sep 2026, 09:45 AM | Updated - 22 Sep 2026, 11:16 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में लगातार बदलाव कर रही है। पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुपर किंग्स ने अपनी टीम की कमान दो दिग्गजों को सौंपी है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के अलावा एक और पूर्व स्टार खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ में जुड़ गया है।
CSK ने एक नहीं 2 हेड कोच का किया ऐलान

आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच के पद को लेकर सस्पेंस बना था। आईपीएल 2026 के समापन के बाद लंबे समय से टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, अब सीएसके की खोज खत्म हो गई है। बीते सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जहीर खान को टीम का नया हेड कोच बनाए जाने की जानकारी सबको दी।
एशियन गेम्स में अचानक इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की हुई एंट्री, RCB स्टार को भी आया बुलावा
जहीर खान को मिला फ्री हैंड
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ज़हीर खान को IPL 2027 के लिए अपनी टीम चुनने की पूरी छूट दी गई है। यानी वह आगामी सीजन के लिए अपने पसंद का कोचिंग स्टाफ तैयार कर सकते हैं। केवल एक साल के लिए हेड कोच नियुक्त किए गया ये दिग्गज चाहे तो पुराने कोचिंग स्टाफ के साथ ही आईपीएल 2027 में उतर सकता है या फिर पूरे सपोर्ट स्टाफ में बदलाव कर सकता है। खबर है कि जहीर खान को बिना किसी इंटरव्यू प्रोसेस के ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
एल्बी मोर्केल की भी हुई एंट्री
जहां एक ओर जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नियुक्त हुए हैं, वहीं कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को SA T20 लीग के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स का मुख्य कोच बनाया गया था। कोच स्टीफन फ्लेमिंग के इस पद को छोड़ने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। आईपीएल में एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लगातार छह सीजन तक वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। सीएसके के लिए 78 मैच खेलते हुए उन्होंने 76 विकेट चटकाई है।
22 साल की उम्र में लगातार 2 डबल सेंचुरी! इस भारतीय बल्लेबाज ने रचा था अनोखा इतिहास
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर