सेमीफाइनल मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को जगह नहीं दे रहे कोच गंभीर, ग्राउंड पर सिर्फ मैसेज पहुंचाने का करेंगे काम

Published - 03 Mar 2026, 11:57 AM | Updated - 03 Mar 2026, 12:09 PM

IND vs ENG

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अब तक का सफर उतार-चढ़ावों से भरा रहा है. सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद बाद टीम इंडिया की रणनीति ही हिल गई थी. लेकिन जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार कमबैक किया और सेमीफाइनल में पहुंची. खास बात यह थी कि इन दो मुकाबले के लिए कोच गंभीर ने टीम की प्लेइंग XI में बदलाव किए थे.

अब इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिसाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में जीत के लिए कोच ऐसे 4 खिलाड़ियों को बाहर करेंगे, जिनका प्रदर्शन औसत रहा है. वह अब सिर्फ मैदान पर साथी प्लेयर्स को मैसेज पहुंचाने का काम करेंगे. चलिए तो जानते हैं कौन हैं यह खिलाड़ी....

कैसे होगी IND vs ENG में कोच गंभीर की प्लानिंग?

Semi-final Match

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय टीम अपनी जी-जान लगा देगी. वहीं, गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी विभाग तक में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जिनका प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कोच गौतम गंभीर IND vs ENG सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी वाली ही प्लेइंग XI को मैदान पर उतारेंगे. वहीं, उन चार खिलाड़ियों को बाहर बैठाएंगे, जिन्होंने निराश किया है.

1. रिंकू सिंह

भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को रिंकू सिंह से बहुत उम्मीदें थी. उन्हें बतौर फिनिशर स्क्वाड में शामिल किया गया था. चयनकर्ताओं को भरोसा था कि मुश्किल समय में रिंकू भारत के लिए वैसे ही पारी खेलेंगे, जैसी कि उन्होंने कई बार KKR के लिए IPL में खेली हैं. लेकिन कोलकाता के इस स्टार प्लेयर ने टूर्नामेंट में काफी निराश किया.

रिंकू ने 2026 विश्व कप 2026 में USA के खिलाफ 6 रन, नामीबिया के खिलाफ 1 रन, पाकिस्तान के आगे नाबाद 11 रन रन बनाए. जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू बिना एक रन बनाए पवेलियन लौट गए.

हालांकि, टूर्नामेंट के बीच में उनके पिता का निधन हो गया. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले वह टीम इंडिया से जुड़ चुके थे. इसके बावजूद कोच गंभीर ने उन्हें एकादश में खेलने का मौका नहीं दिया. अब माना जा रहा है कि सेमीफाइनल मुकाबले (IND vs ENG) से भी रिंकू बाहर ही बैठेंगे.

2. वाशिंगटन सुंदर

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर रहेंगे. वह टूर्नामेंट में देर से जुड़े हैं, लेकिन सुंदर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में स्थान मिला था. उन्होंने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बनाए. अफ्रीका से मिली इस हार के बाद कोच गंभीर को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था.

क्योंकि सुंदर को खिलाने के लिए गंभीर ने उपकप्तान को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत मिलने के बाद भारतीय कोच फिर से वही अपनी गलती नहीं दोहराना चाहेंगे. लिहाजा, IND vs ENG सेमीफाइनल मैच में वाशिंगटन सुंदर का बाहर होना तय है.

3. कुलदीप यादव

कुलदी यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्क्वाड में शामिल तो किया गया, लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ डगआउट में ही बैठे हुए दिखाई दिए. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में मौका दिया गया था. कुलदीप ने इस मुकाबले में 4.66 की इकॉनोमी से 14 रन लुटाते हुए 1 विकेट हासिल किया था. लेकिन साउथ अफ्रीका से मिली शर्मानक हार के बाद कोच गंभीर ने उन्हें जिम्बाब्वे से खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया था.

वहीं, वेस्टइंडीज मैच में भी चाइनामैन को बाहर बैठना पड़ा था. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कुलदीप के लिए जगह बनाना मुश्किल है. कोच गंभीर फाइनल के टिकट के लिए ग्यारह में कोई छेड़खानी नहीं करेंगे.

ईरान-इजरायल युद्ध के हालात में इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, बीच में छोड़ा दौरा, वापस लौटेगी अपने घर

4. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट बनाया गया था. जिससे साफ जाहिर है कि वह कोच गंभीर की पहली पसंद नहीं है. हालांकि, तीनों प्रारूपों के खिलाड़ी सिराज ने कई मौके पर खुद को साबित किया है. लेकिन पिछले कुछ वक्त से सेलेक्टर्स का भरोसा उनपर से डगमगाया है.

वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिराज ने USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 7.25 के इकॉनोमी से 3 विकेट हासिल किए थे.

इसके बावजूद उन्हें नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर कर दिया गया था. सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिराज बेंच पर ही बैठे थे. अब IND vs ENG में भी उनका खेलना असंभव है.

अगर बारिश के कारण रद्द हुआ सेमीफाइनल, तो भारत हो जायेगा बाहर इंग्लैंड खेलेगी फाइनल, जानें क्यों और कैसे?

Tagged:

team india Rinku Singh icc kuldeep yadav Mohammed Shami Washington Sundar T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

54 मैच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com