इस भारतीय पर लगाया क्रिस गेल ने अपना करियर बर्बाद करने का आरोप, कहा: 'मेरी बहुत डिसरिस्पेक्ट भी की..."

Published - 08 Sep 2025, 01:34 PM | Updated - 08 Sep 2025, 11:34 PM

Chris Gayle 2

क्रिस गेल (Chris Gayle) वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होने वेस्टइंडीज के लिए 3 आईसीसी टूर्नामेंट जीताने में अहम भूमिका निभाई है. गेल चैंपियंस ट्रॉफी 2004, टी20 वर्ल्ड कप 2012, टी20 वर्ल्ड कप 2016 में चैंपियंस वेस्टइंडीज का हिस्सा रहे हैं. उसके बावजूद भी उनका अनादर और बच्चों की तरह व्यवाहर किया गया.

जिसके बाद कैरेबियन खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) डिप्रेशन में चले गए. जिसका खुलासा उन्होंने खुद हाल में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि कौन है वह भारतीय खिलाड़ी, जिसने क्रिस गेल को अपमानित किया ?

Chris Gayle ने इस खिलाड़ी पर लगाए करियर खराब करने के आरोप

क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपनी तूफानी बैटिंग से दुनिया को दिवाना बनाया है. उन्होंने आईपीएल में फैंस का इंटरटेनमेंट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. इस दौरान क्रिस गेल ने आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ़ 30 गेंदों में शतक बनाया.

इसी मैच में मैच में उन्होंने 175* रन (66 गेंदों पर) बनाए. आज भी IPL के इतिहास में ये सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं IPL में कुल 357 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में होती है. वहीं एक समय ऐसा था कि केएल राहुल की कप्तानी में उनका करियर खत्म होने की नौबत आ गई थी. क्रिस गेल ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा,

"पंजाब के साथ मेरा आईपीएल समय से पहले ही खत्म हो गया. किंग्स इलेवन में मेरा अनादर किया गया. मुझे लगा कि एक सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद, जिसने लीग के लिए इतना कुछ किया और मूल्य अर्जित किया, मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया. उन्होंने मेरे साथ एक बच्चे जैसा व्यवहार किया.''

केएल राहुल की कप्तानी में क्रिस गेल को मिले कम मौके

आईपीएल में क्रिस गेल (Chris Gayle) ने साल 2009 में केकेआर के लिए डेब्यू किया. 2 सीजन इस टीम से खेले. उसके बाद साल 2011 में आरसीबी में एंट्री मिली. साल 2017 तक आरसीबी का हिस्सा रहे. उसके बाद साल 2018 में पंजाब किंग्स का हिस्सा बनते हैं और आईपीएल में साल 2021 में पंजाब लिए आखिरी सीजन खेले. उनका इस टीम में अनादर किया गया.

क्रिस गेल को सीनियर प्लेयर होने के नाते जितनी रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए थी. वह क्रिस गेल को पंजाब किंग्स की टीम में नहीं मिली. साल 2021 में जब पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल कप्तानीकर रहे तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. जिस पर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा,

''ज़िंदगी में पहली बार, मुझे लगा कि मैं डिप्रेशन में जा रहा हूँ. अनिल कुंबले से बात करते हुए मैं रो पड़ा क्योंकि मैं बहुत आहत था. मैं उनसे और फ्रैंचाइज़ी के संचालन के तरीके से निराश था. केएल राहुल ने मुझे फ़ोन करके कहा, 'क्रिस, रुको, तुम अगला मैच खेलोगे' लेकिन मैंने बस इतना कहा, 'मैं तुम्हें शुभकामनाएँ देता हूँ', अपना बैग पैक किया और बाहर चला गया."

कुछ ऐसा रहा Chris Gayle का IPL करियर

सीज़नटीममैचरनऔसतस्ट्राइक रेट50s100s
2009KKR (कोलकाता)717328.83121.1310
2010KKR (कोलकाता)929232.44141.5920
2011RCB (बैंगलोर)1260867.55183.1332
2012RCB (बैंगलोर)1573361.08160.7471
2013RCB (बैंगलोर)1670853.12156.2941
2014RCB (बैंगलोर)919621.77112.2820
2015RCB (बैंगलोर)1449140.91147.4441
2016RCB (बैंगलोर)1022722.70145.2920
2017RCB (बैंगलोर)920022.22122.6910
2018PBKS (पंजाब)1136840.88146.0331
2019PBKS (पंजाब)1349040.83153.6040
2020PBKS (पंजाब)728841.14137.1430
2021PBKS (पंजाब)1019321.44125.3210


यह भी पढ़े : शुभमन गिल कैसे अचानक बन गए 50 करोड़ से ज्यादा के मालिक, टेस्ट कप्तान की कमाई जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

क्रिस गेल ने आधिकारिक तौर पर IPL से संन्यास की घोषणा नहीं की, लेकिन उन्होंने IPL 2022 मेगा ऑक्शन से खुद को अनरजिस्टर्ड कर लिया था. उनका आख़िरी IPL सीज़न 2021 (पंजाब किंग्स) रहा.

क्रिस गेल ने 142 आईपीएल मैच में छह शतक की मदद से 4965 रन बनाए हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com