बॉलीवुड डायरेक्टर का बेटा अब खेलेगा पाकिस्तान सुपर लीग, बाबर आजम के साथ करेगा ओपनिंग
Published - 08 Feb 2026, 10:48 AM | Updated - 08 Feb 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग का 11वें संस्करण के लिए पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस सूची में उन खिलाड़ियों का नाम अंकित हैं जो कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं। जबकि इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक के बेटे ने भी अपना नाम दर्ज करवाया है।
यानी अब बॉलीवुड डायरेक्टर का बेटा पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में बाबर आजम के साथ पारी की शुरुआत करता नजर आएगा। बता दें कि, ये खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है, क्योंकि वर्तमान भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खटास के बाद ये दोनों देश द्विपक्षीय सीरीज तक नहीं खेलते हैं।
क्या पीएसएल 2026 में खेलेगा बॉलीवुड डायरेक्टर का बेटा?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची में कुल 879 खिलाड़ियों के नाम दर्ज है, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा का नाम भी बताया है, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League) के ऑक्शन के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है।
बता दें कि, अग्नि चोपड़ा का जन्म अमेरिका में हुआ था, जिसके बाद उनके पास अमेरिका की नागरिकता है और यही कारण है कि उन्होंने पिछले साल भारतीय क्रिकेट छोड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खेलने का फैसला किया था।
क्या सही में PSL खेलेंगे अग्नि?
सोशल मीडिया पर अग्नि चोपड़ा के पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League) खेलने की खबरों के बाद हड़कंप मच गया था, जिसके बाद खुद अग्नि को सोशल मीडिया मंच के जरिए इसपर रिएक्ट करना पड़ा है। अग्नि ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है कि
“एक टूर्नामेंट को लेकर मेरे नाम से फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने पीएसएल (Pakistan Super League) के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। मैं अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर और लॉन्ग टर्म करियर गोल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचनाओं के झांसे में न आएं।”
Pakistan Super League: यहां से बड़ा पूरा विवाद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा वेबसाइट पर आधिकारिक पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची जारी होने के बाद ये सारा विवाद शुरू हुआ। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें संस्करण (Pakistan Super League) की सूची में अग्नि चोपड़ा का नाम दिखाया गया है और साथ ही ये भी बताया गया है कि ये अमेरिकी नागरिक हैं।
वहीं, उनकी बेस प्राइज 6 लाख पाकिस्तान रुपये थी। इस लिस्ट के आने के बाद प्रशंसक कयास लगाने लगे कि अग्नि ने आगामी पीएसएल (Pakistan Super League) के लिए खुद का पंजीकृत करवाया है, लेकिन अब खुद सामने आकर अग्नि ने इसका खंडन कर दिया है।
घरेलू टूर्नामेंट में मिली थी पहचान
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा को असली पहचान भारतीय घरेलू प्रतियोगिताओं में मिली थी। 27 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2023 में मिजोरम की ओर से घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिसमें उनके आंकड़े काफी शानदार थे।
अग्नि अभी तक भारत की रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा ले चुके हैं, जहां पर उनका प्रदर्शन बेहद कमाल का है। लेकिन उनकी अमेरिकी नागरिकता होने के बाद उन्हें कभी भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा और यही कारण है कि अब अग्नि यूएसए की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के प्रयास कर रहे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर