ENG vs IND: सूर्यकुमार यादव व पृथ्वी शॉ के साथ इस खिलाड़ी को भी मिलना चाहिए था बतौर रिप्लेसमेंट मौका

Published - 26 Jul 2021, 09:27 AM

दिनेश कार्तिक ने इस खिलाड़ी को बताया टी20 विश्व कप के लिए खास खिलाड़ी

सोमवार को बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि पृथ्वी शॉ व सूर्यकुमार यादव को रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड भेजा जाएगा। हालांकि ये निर्धारित नहीं है कि वह श्रीलंका के साथ खेली जा रही T20I सीरीज खत्म होने के बाद रवाना होंगे या सीरीज को बीच में ही छोड़कर जाएंगे। मगर एक और खिलाड़ी है, जिसे इंग्लैंड भेजा जाना चाहिए था और वह हैं अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar, जो इस वक्त श्रीलंका दौरे पर कमाल की लय में हैं।

Bhuvneshwar Kumar को भी इंग्लैंड भेजना चाहिए

Bhuvneshwar Kumar

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) इस वक्त श्रीलंका दौरे पर कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले T20I मैच में उन्होंने 4 विकेट चटकाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले एकदिवसीय सीरीज में भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।

ऐसे में भुवी को इंग्लैंड दौरे पर बतौर रिप्लेसमेंट भेजा जाना चाहिए था। स्टैंडबाई तेज गेंदबाज आवेश खान चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। तो ऐसे में जरुरत पड़ने पर भुवनेश्वर को टीम में शामिल किया जा सकता था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है क्योंकि बीसीसीआई ने सिर्फ सूर्या व शॉ को इंग्लैंड भेजने की घोषणा की है।

क्या खत्म हो गया है भुवी का टेस्ट करियर

Bhuvneshwar Kumar ने 2018 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद से वह अपनी चोटों के चलते टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। लेकिन अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भुवी का टेस्ट करियर खत्म हो गया है? कुछ वक्त पहले रिपोर्ट्स के माध्यम से खबरें आई थीं कि भुवी टेस्ट के बजाए अब सिर्फ सीमित ओवर क्रिकेट में ध्यान देना चाहते हैं।

मगर तेज गेंदबाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जताते हुए, उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। भले ही इंग्लैंड दौरे के लिए Bhuvneshwar Kumar को टीम में नहीं चुना गया। लेकिन यकीनन WTC फाइनल में टीम इंडिया को स्विंग के सुल्तान की कमी खली थी, क्योंकि इंग्लिश कंडीशंस में भुवी काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

सूर्या-शॉ को भेजा जा रहा है इंग्लैंड

Bhuvneshwar Kumar

सोमवार को बीसीसीआई ने रिप्लेमेंट के तौर पर आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि पृथ्वी शॉ व सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड भेजा जाएगा। हालांकि इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है कि वह T20I सीरीज खत्म होने के बाद उड़ान भरेंगे या फिर बीच में ही छोड़कर इंग्लैंड जाएंगे। चयन समिति ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया है।

हाल ही में श्रीलंका दौरे पर दोनों ही खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया है। फलस्वरूप सूर्या को टेस्ट कॉल-अप अर्जित हुआ है और शॉ को टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिल रहा है।

Tagged:

टीम इंडिया इंग्लैंड बनाम भारत भुवनेश्वर कुमार श्रीलंका बनाम भारत
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com