न्यूजीलैंड दौरे के लिए BCCI एक साथ चुनेगी 4 टीमें, जानें सभी TEAM का 15 सदस्यीय दल

Published - 06 Oct 2026, 10:06 AM | Updated - 06 Oct 2026, 11:11 AM

IND Vs NZ 2

भारत के न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. BCCI अगले हफ़्ते आयोजित होने वाली एक खास बैठक में इस दौरे के लिए तीनों फ़ॉर्मेट की टीमों पर अंतिम मुहर लगा देगी. इसके अलावा भारतीय बोर्ड न्यूजीलैंड ए के साथ खेले जाने वाली सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान करेगा. यानी एक साथ चार टोमों का चयन किया जाएगा. तो आइए जानते हैं कि इन चारों सीरीज के लिए टीम इंडिया कैसी हो सकती है और किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है....

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए BCCI एक साथ चुनेगी 4 टीमें

TEAM INDIA

6 अक्टूबर से टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिसका आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) के लिए रवाना हो जाएंगे. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच वनडे, टी20 और टेस्ट, तीनों फॉर्मेट की सीरीज (IND vs NZ) का आयोजन होगा. इसके अलावा दोनों देशों की ए टीमें अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए भी आमने-सामने होंगी. ऐसे में बीसीसीआई अगले सप्ताह होने वाली बैठक में चार टीमों का ऐलान करेगी.

'प्लीज मुझे ये 2 मैच खिला दो....' ऋषभ पंत ने BCCI के सामने इन 2 खास मैचों में खिलाने की उठाई मांग

प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली चयन समिति करेगी टीम का चयन

अजीत अगरकर का 4 अक्टूबर को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है. उनके कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी होने के बाद भारतीय बोर्ड ने प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चयनकर्ता के तौर पर नियुक्त किया है. यानी वे न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए टीम चुनने की अहम ज़िम्मेदारी संभालेंगे. जब तक नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह यह भूमिका निभाएंगे. ऐसे में प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली चयन समिति ही न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऐसी हो सकती है भारत की टीम

टी20: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, जसप्रीत बुमराह.

वनडे: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल.

टेस्ट: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, सरफराज खान, औकिब नबी और गुरनूर बराड़.

अनऑफिशियल टेस्ट: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, शेख रशीद, यश राठौड़, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, नारायण जगदीशन और विजयकुमार विशक.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

सीरीज/मैचतारीखवेन्यूसमय (IST)
पहला टी2022 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चशाम 7:00 बजे
दूसरा टी2024 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चशाम 7:00 बजे
तीसरा टी2027 अक्टूबर 2026वेलिंगटनशाम 7:00 बजे
चौथा टी2030 अक्टूबर 2026ऑकलैंडशाम 7:00 बजे
पांचवां टी201 नवंबर 2026हैमिल्टनशाम 7:00 बजे
पहला वनडे4 नवंबर 2026ऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे7 नवंबर 2026वेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे10 नवंबर 2026हैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे13 नवंबर 2026माउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे15 नवंबर 2026माउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
पहला टेस्ट19–23 नवंबर 2026वेलिंगटनसुबह 9:00 बजे
दूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबर 2026क्राइस्टचर्चसुबह 9:00 बजे

भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए: अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज

मैचतारीखवेन्यूसमय (IST)
पहला अनऑफिशियल टेस्ट24–27 अक्टूबर 2026लिंकन, बर्ट सटक्लिफ ओवलसुबह 3:00 बजे
दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट31 अक्टूबर–3 नवंबर 2026क्राइस्टचर्च, हेगली ओवलसुबह 3:00 बजे
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट7–10 नवंबर 2026लिंकन, बर्ट सटक्लिफ ओवलसुबह 8:00 बजे

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, कप्तान को ही निकाला बाहर, बाबर की भी छुट्टी

Tagged:

shubman gill IND vs NZ team india shreyas iyer
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com