BCCI सचिव ने दी फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, Vaibhav Sooryavanshi का होगा टीम इंडिया में डेब्यू, आप भी जानें वो डेट

Published - 01 Jun 2026, 11:35 AM | Updated - 01 Jun 2026, 12:39 PM

Vaibhav Sooryavanshi 2

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरीं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पूरे सीजन उनके बल्ले ने आग उगली. इसके बाद से ही 15 वर्षीय खिलाड़ी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठने लगी है, जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवाजीत सैकिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर प्रतिक्रिया दी है.

Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर देवाजीत सैकिया ने दी प्रतिक्रिया

Vaibhav Sooryavanshi

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के रोमांच का समापन हो चुका है. गुजरात टाइटंस को रौंदकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा खिताब जीता. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लाइमलाइट में है. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक बीसीसीआई से उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनाने की मांग कर चुके हैं. जिसके बाद अब भारतीय बोर्ड के सचिव देवाजीत सैकिया ने प्रतिक्रिया दी है. हाल ही में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भविष्य में टीम में जगह को लेकर सकारात्मक दिए हैं.

6,6,6,6,6,6,6.... Vaibhav Sooryavanshi पार्ट-2 निकला यह बल्लेबाज, टी20I में मचाई तबाही, 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके 129 रन

Vaibhav Sooryavanshi की होगी टीम में एंट्री?

आईपीएल 2026 के खत्म होने बाद देवाजीत सैकिया ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है और कहा कि बोर्ड उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। बीसीसीआई सचिव ने दावा किया कि,

यह शानदार सीजन रहा। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी प्रशंसकों ने इस आईपीएल का भरपूर आनंद लिया होगा। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए आरसीबी को बधाई। वैभव सूर्यवंशी एक बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

ऐसा रहा पूरे सीजन प्रर्दशन

गौरतलब यह है कि पिछले कुछ समय से खबरे आ रही है कि आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिल सकता है. 26 जून और 28 जून को दोनों टीमों के बीच दो मैच की टी20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जाएंगें. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे हैं.

पूरे संस्करण धमाकेदार बल्लेबाजी कर उन्होंने खूब रनों की बारिश की. राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मुकाबले खेलते हुए वह 776 रन बना पाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 4850 और स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा है. वहीं, अगर उनके ओवरऑल आईपीएल करियर की बात की जाए तो 23 मैच में उनके नाम दो शतक और 6 अर्धशतक के साथ 776 रन दर्ज हैं.

IPL 2026 Trophy celebration Video: रजत पाटीदार के कप उठाते ही झूम उठे कोहली समेत पूरी RCB टीम, देखे वीडियो कुछ इस तरह मनाया जश्न

Tagged:

team india rajasthan royals IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com