टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होगी बांग्लादेश की फिर से एंट्री! पाकिस्तान को ही करेगी रिप्लेस
Published - 27 Jan 2026, 02:24 PM | Updated - 27 Jan 2026, 02:27 PM
Table of Contents
T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की गीदड़भभकी अब उनपर ही भारी पड़ती नजर आ रही है। जो पाकिस्तान, बांग्लादेश का शुभचिंतक बन रहा था अब वह उसी को टी20 विश्व कप 2026 में रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है।
सोमवार को पाकिस्तान मीडिया के हवाले से खबरें सामने आईं कि पाकिस्तान क्रिकेट चर्चा कर रहा है कि वह विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेले या फिर उनका बहिष्कार करे। इसपर अंतिम फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लेंगे, क्योंकि वह भी दुखी हैं कि बांग्लादेश विश्व कप नहीं खेल रहा है, लेकिन अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो फिर वहीं बांग्लादेश उनको रिप्लेस करने के लिए तैयार बैठी है।
बांग्लादेश की फिर होगी एंट्री!
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उनकी जगह बांग्लादेश क्रिकेट टीम को ग्रुप ए में शामिल किया जाएगा, जिसके कारण बांग्लादेश के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। जबकि बांग्लादेश भी शुरुआत से इसी की मांग कर रहा था, जिसके बाद वह आईसीसी की इस बात को इनकार नहीं कर पाएगा।
बता दें कि, बांग्लादेश ने ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनको स्कॉटलैंड ने रिप्लेस कर लिया है। लेकिन अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उनको बांग्लादेश रिप्लेस करने की प्रबल दावेदार है।
अपनी ही चाल में फंसा पाकिस्तान
पाकिस्तान एक ओर बांग्लादेश को हमदर्दी दे रहा था और वह लगातार आईसीसी को धमकी दे रहा था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट (T20 World Cup) से बाहर होता है तो वह भी आईसीसी इवेंट का बहिष्कार करेंगे। लेकिन अब आईसीसी ने अपना दांव चल दिया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान पीछे हटने का निर्णय लेता है तो बांग्लादेश को उनको रिप्लेस करेगी।
यानी जो पाकिस्तान बांग्लादेश का हमदर्द बन रहा था, अब वहीं उनको टूर्नामेंट में रिप्लेस करने को तैयार बैठा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से पीछे हटता है और बांग्लादेश को अपनी जगह देगा, या फिर इतनी नौटंकी करने के बाद वह टूर्नामेंट खेलने श्रीलंका पहुंचेगा।
शुक्रवार तक हो जाएगा साफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में हिस्सा और भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चर्चा की गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पीएम शरीफ का अंतिम फैसला होगा कि वह भारत-पाकिस्तान का मैच खेलेंगे या फिर मैच का बहिष्कार करेंगे। जबकि इस बात का फैसला शुक्रवार तक लिया जाएगा।
ऐसे में अगर पाकिस्तान भारत-पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करता है तो उनको पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है, क्योंकि आईसीसी को ये मैच नहीं होने पर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा, और इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में देखना होगा कि पाकिस्तान शुक्रवार को अपना क्रिकेट बचाने का फैसला लेता है या फिर बांग्लादेश का साथ देने का, जो कि उन्हें खुद रिप्लेस करने को तैयार बैठा है।
केएल राहुल का बड़ा ऐलान, खुद बताई रिटायरमेंट की डेट, जानें कब छोड़ देंगे क्रिकेट
T20 World Cup: बांग्लादेश नहीं कर पाएगा मना
अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से पीछे हट जाता है तो फिर बांग्लादेश को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने का मौका दिया जाएगा, क्योंकि फिर बांग्लादेश के सभी मैच श्रीलंका में खेलें जाएंगे। लेकिन अगर बांग्लादेश यहां पर खेलने से दोबारा इनकार करता है तो आईसीसी उनपर कड़े प्रतिबंध लगा सकता है, जिसके चलते उनका क्रिकेट तबाह होना तय हो जाएगा।
ऐसे में बांग्लादेश के पास टूर्नामेंट में खेलने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा, जबकि पाकिस्तान के हटने के बाद 15 फरवरी को बांग्लादेश-भारत का मैच होगा, जो कि पाकिस्तान मुकाबले से भी अधिक ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है।
पाकिस्तान ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट, तो फिर ये खतरनाक टीम खेलेगी टूर्नामेंट
Tagged:
Pakistan Cricket Board T20 World Cup india vs pakistan Bangladesh Cricket Boardऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर