टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात

Published - 14 Feb 2026, 02:17 PM | Updated - 14 Feb 2026, 02:27 PM

Babar Azam

Babar Azam: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत बनाम पाकिस्तान का धमाकेदार मुकाबला रविवार को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बयान तक क्रिकेट जगत में खलबली मचा दिया है।

बाबर आजम (Babar Azam) ने टीम इंडिया के खिलाफ मैच को लेकर एक ऐसी बात कही, जिनके बाद भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच पहले से अधिक बढ़ गया है, जबकि भारतीय प्रशंसक भी इस मुकाबले का अब पहले से अधिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि मैच से पहले बाबर ने मुकाबले को लेकर क्या कुछ कहा।

हमने पुराने मैचों से सीखा है-Babar Azam

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के पास भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का अधिक अनुभव मौजूद है और पाक टीम प्रबंधन उम्मीद करेगी कि इस महा-मुकाबले में बाबर आजम का बल्ला जमकर बोले। लेकिन मैच से पहले बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा कि

''पाकिस्तान बनाम भारत का मुकाबला हमेशा ही बेहद रोमांचक होता है। दोनों देशों के प्रशंसक इसमें शामिल होते हैं, और वास्तव में, पूरी दुनिया आपको खेलते हुए देखती है। इसलिए उम्मीदें चरम पर पहुंच जाती हैं। हमने अतीत में हुए मुकाबलों से सबक सीखा है, लेकिन हम जानते हैं कि शांत और संयमित रहना कितना महत्वपूर्ण है। हां, उत्साह तो हमेशा बना रहता है, लेकिन जितना अधिक आप अपना ध्यान केंद्रित रख पाएंगे, परिणाम उतने ही अनुकूल होंगे।"

बता दें कि, बाबर आजम (Babar Azam) ने यह बात ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा था, जो कि भारत-पाकिस्तान मैच से पहले काफी वायरल हो रहा है।

बाबर पर होंगी सभी की नजरें

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बाबर आजम के सामने दोहरी चुनौती होगी। पहली भारत के सामने प्रदर्शन करने की और दूसरी उन आलोचकों को जवाब देने की, जो कि लगातार बाबर आजम पर सवाल उठाते रहे हैं।

बता दें कि, बाबर आजम (Babar Azam) भारत के खिलाफ अभी तक 5 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.25 की औसत और 128.04 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ केवल 105 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अब इस बार बाबर आजम अपने इन आंकड़ों में सुधार करना चाहेंगे और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

अभिषेक-ईशान रहेंगे बाहर! तो अब कुछ ऐसी होगी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान पर होगा दबाव

बाबर (Babar Azam) के अलावा इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भी अधिक दबाव रहने वाला है। दरअसल, भारतीय टीम ने बीते एक साल में जिस तरह की आक्रामक क्रिकेट खेली है, उसने पाकिस्तानी खेमे में भी हलचल बनाए रखी है। जबकि इससे पहले एशिया कप 2025 में आमने-सामने आई सलमान अली एंड कंपनी को तीनों बार शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें एशिया कप का फाइनल भी शामिल था।

वहीं, टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के सामने शर्मनाक ही है। भारत-पाक के बीच हुई 8 बार टक्कर में 7 बार भारत जीता है तो केवल एक मुकाबला मैन इन ग्रीन जीतने में सफल रही थी। वहं, अब भारत इस बार 7 के आंकड़े को 8 में तब्दील करना चाहेंगे।

IND vs PAK Match Prediction in Hindi, Match 27: कोलंबो में कितना बनेगा स्कोर और कौन पलटेगा मैच? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Tagged:

team india babar azam india vs pakistan T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

105 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com