IND vs PAK Match Prediction in Hindi, Match 27: कोलंबो में कितना बनेगा स्कोर और कौन पलटेगा मैच? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Published - 14 Feb 2026, 01:51 PM | Updated - 15 Feb 2026, 03:37 PM
Table of Contents
IND vs PAK Match Prediction: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का बहुचर्चित मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले मैच में नामीबिया टीम को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और वह ग्रुप ए में पहले स्थान पर है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने यूएसए टीम को 32 रन से हराया है। पाकिस्तान दो मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।
पिछले कुछ समय में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के ऊपर दबदबा बनाए रखा है। कोलंबो में भी टीम इंडिया अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी जबकि पाकिस्तान की नजर पिछली हार का बदला लेने पर होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs PAK Match Prediction पर नजर डालेंगे।
IND vs PAK Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| मैच | भारत vs पाकिस्तान |
| स्टेडियम | आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
| मैच की तारीख | 15 फरवरी 2026 (07:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Jio Hotstar, Star Sports Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 10
-
भारत ने जीते: 8
-
पाकिस्तान ने जीते: 2
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| भारत | W | W | W | W | L |
| पाकिस्तान | W | W | W | W | W |
आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट:
IND vs PAK ICC T20 WC 2026 का 27वां मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो की पिच धीमी मानी जाती है हालांकि अभी तक इस टूर्नामेंट में पिच संतुलित नजर आई है।
IND vs PAK Match Prediction सीनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 145–160
-
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
IND vs PAK Match Prediction सीनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 55–60
-
अनुमानित कुल स्कोर: 160–180
-
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
IND vs PAK Match 23 संभावित प्लेइंग-XI:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
IND vs PAK Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
ईशान किशन शानदार फार्म में चल रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ इन्होंने 24 गेंदों में 61 रन बनाए हैं। इस मैच में भी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
-
सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने अभी तक 2 मैचों में 96 रन बनाए हैं।
IND vs PAK Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
वरुण चक्रवर्ती इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। इन्होंने अभी तक 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।
-
उस्मान तारिक पाकिस्तान के तरफ से इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था।
IND vs PAK Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए भारतीय टीम को इस मैच में आगे माना जा रहा है। पाकिस्तान के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
भारत बनाम पाकिस्तान ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सलमान मिर्ज़ा, फ़ख़र ज़मान, नसीम शाह, ख्वाजा नफ़े
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
indian cricket team Pakistan Cricket Team india vs pakistan ICC T20 WC 2026 IND vs PAK ICC T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।