सस्पेंस खत्म! पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? जान लें पूरी सच्चाई

Published - 14 Feb 2026, 01:06 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:25 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. जिस पर पिछले कुछ हफ्तों से बहस चल रही थी कि मैच खेला जाएगा या नहीं. लेकिन लंबी राजनीतिक बयानबाज़ और आईसीसी स्तर की बैठकों के बाद नतीया यह निकला कि भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला जाएगा.

वहीं, भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम देर रात कोलंबो पहुंच चुकी है. वहीं, एयरपोर्ट् से आई तस्वीरों से साफ हो गया है कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे या नहीं.

मुकाबले में खेलेंगे Abhishek Sharma?

Abhishek Sharma

दरअसल, शुक्रवार देर रात टीम इंडिया कोलंबो एयरपोर्ट पर पहुंची थी. इस दौरान की तस्वीरें अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. जिनसे उन सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे.

कोलंबो से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव, युवा ओपनर Abhishek Sharma विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन, तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए थे.

सभी खिलाड़ियों को फ्लाइट पकड़ने से पहले टर्मिनल में अंदर जाते हुए एक साथ देखा गया था. लेकिन इस दौरान आई तस्वीरों से साफ हो गया कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टीम इंडिया के साथ ट्रैवल कर रहे हैं. वह अब फिट हो चुके हैं, और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, अभी मैनेजमेंट की ओर से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर संभव, इस समीकरण से ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे को मिल सकता है प्लेऑफ टिकट

वरूण चक्रवर्ती ने Abhishek Sharma परदिया अपडेट

बता दें कि पेट के संक्रमण से परेशान होने की वजह से अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहे थे. उन्हें दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. वहीं, Abhishek Sharma की हेल्थ पर भारतीय स्पिनर ने अपडेट देते हुए कहा था कि, वह अब पहले से ठीक हैं, और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल सकते हैं.

चक्रवर्ती ने बताया था कि, ओपनर बल्लेबाज पहले से बेहतर है. वह अब पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच खेल सकते हैं. हालांकि, मुझे अभी इतना मालूम नहीं है कि वह कितने फिट हैं. लेकिन मेरी उनसे बात हुई थी वह पहले से काफी ठीक है. आज उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस भी की थी.

आज होगा ऑफिशियली ऐलान

2026 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, इसका ऑफिशियली ऐलान आज हो सकता है. क्योंकि मैच से पहले भारतीय टीम की प्रेस वार्ता होनी है. जिसके दौरान ओपनर की हेल्थ पर अपडेट सामने आएगा. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अभिषेक का IND vs PAK मुकाबले में खेलना तय है.

Valentine’s Day Special: प्यार की पिच पर अब तक सिंगल हैं टीम इंडिया के ये 5 स्टार क्रिकेटर, अभी भी ढूंढ रहे हैं अपनी मोहब्बत

Tagged:

team india IND vs PAK abhishek sharma T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अभिषेक ने 1297 रन बनाए

अभिषेक ने 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाए
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com